MI Playing XI
MI Playing XI

आईपीएल 2025 में, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 मैचों में जीत हासिल की हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) क्या होगी इस बारे में हम आपको बताएंगे।

ओपनिंग जोड़ी

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) की बात करें तो ओपनिंग जोड़ी में रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा को मौका दिया जा सकता है। रियान रिकल्टन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा है जिससे मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन मुंबई इंडियंस अपनी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं करेगा।

मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर

मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर की बात करें तो मुंबई इंडियंस इसमें कोई भी बदलाव नहीं करेगा ऐसा दिखाई दे रहा है। मिडल ऑर्डर में विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कप्तान हार्दिक पंड्या और नमन धीर होंगे। सभी खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा योगदान दिया है।

गेंदबाजी

गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) की बात करें तो उसमें एक बदलाव की संभावना है। दीपक चहर की जगह पर अश्विनी कुमार को मौका दिया जा सकता है। उसके अलावा मिचेल सैटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा शामिल होंगे। मुंबई इंडियंस इसमें कोई भी बदलाव करता हुआ नहीं दिख रहा है।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार

इंपैक्ट प्लेयर: कर्ण शर्मा

Read More:बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के बीच इस टीम के मालिक पर लगाया आजीवन बैन, मैच फिक्सिंग के लिए खिलाड़ियों को उकसाया