IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 में अब हर टीम ने आधे से ज्यादा मैच खेल लिए हैं और अब टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ता जा रहा है और हर मैच सभी टीमों के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज हम आपको इस आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स किन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं इस बारे में बताएंगे।

1. निकोलस पूरन

निकोलस पूरन IPL 2025 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने इस आईपीएल में सबसे ज्यादा 31 सिक्स लगाएं हैं और इस सूची में पहले नंबर पर मौजूद हैं।

2. श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस आईपीएल में अब तक 8 मैचों में 20 सिक्स लगाएं हैं और इस सूची में वो दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। निकोलस पूरन से वे 11 सिक्स पीछे हैं।

3. मिचेल मार्श

लखनऊ सुपर जाइंट्स और निकोलस पूरन के साथी मिचेल मार्श ने IPL 2025 में अब तक 8 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 18 सिक्स लगाएं हैं और वो इस सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

4. प्रियांश आर्य

पंजाब किंग्स के युवा भारतीय बल्लेबाज प्रियांश आर्य इस सूची में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने IPL 2025 में 8 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 18 सिक्स लगाएं हैं।

5. सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने इस IPL 2025 में 8 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 17 सिक्स लगाएं हैं और वो इस सूची में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

Read More:दिल्ली की जीत से पहले नंबर के लिए कड़ा मुकाबला, लखनऊ की परेशानी बढ़ी, देखें पॉइंट्स टेबल का हाल