मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के अनुभवी गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे (Paras Mhambrey) ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है, लेकिन इस बीच पारस म्हांब्रे का जाना टीम के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अब सवाल यह है कि पारस म्हांब्रे आगे कहां नजर आएंगे?

Paras Mhambrey को मिला बड़ा मौका

मुंबई इंडियंस से अलग होने के बाद पारस म्हांब्रे (Paras Mhambrey) ने एक नई चुनौती को स्वीकार कर लिया है। अब पारस म्हांब्रे टी20 मुंबई लीग 2025 में बतौर हेड कोच नजर आएंगे। उन्हें ARCS अंधेरी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

पारस म्हांब्रे का घरेलू क्रिकेट में काम करने का अनुभव काफी लंबा रहा है, जिसमें उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम और इंडिया ए टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर भी अहम योगदान दिया था। अब ARCS अंधेरी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

पारस म्हांब्रे ने मुंबई इंडियंस में निभाई थी अहम भूमिका

पारस म्हांब्रे (Paras Mhambrey) का नाम मुंबई इंडियंस के साथ कई सालों से जुड़ा रहा है। आईपीएल 2025 सीजन में पारस म्हांब्रे बतौर गेंदबाजी कोच टीम के साथ जुड़े थे और उन्होंने लसिथ मलिंगा के साथ मिलकर गेंदबाजों को तराशने का काम किया।

इससे पहले भी पारस म्हांब्रे ने चार साल तक मुंबई इंडियंस के सहायक कोच के रूप में योगदान दिया था। उनके मार्गदर्शन में टीम के गेंदबाजों ने कई बार शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका नतीजा है कि मुंबई इंडियंस ने 9 में से 5 मुकाबले जीतकर फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया है।

पारस म्हांब्रे के अनुभव से उम्मीदें बढ़ीं

ARCS अंधेरी फ्रेंचाइज़ी को पारस म्हांब्रे से काफी उम्मीदें हैं। पारस म्हांब्रे का कोचिंग करियर हमेशा से खिलाड़ियों को आत्मविश्वास दिलाने और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए जाना जाता रहा है।

मुंबई टी20 लीग में जहां युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण देखने को मिलता है, वहां पारस म्हांब्रे (Paras Mhambrey) की कोचिंग का अनुभव टीम के लिए बड़ा वरदान साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Points Table: कोलकाता और पंजाब दोनों को मिला 1-1 पॉइंट्स, देखें कौन है टॉप 4 टीमें