आईपीएल 2025 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर न सिर्फ शानदार जीत हासिल की। इसके बाद अंक तालिका (IPL 2025 Points Table) में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। किया हैं वो बड़े बदलाव?
आरसीबी का कमाल, टेबल पर सबसे ऊपर
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मैचों में 7 जीत दर्ज कर 14 अंक जुटा लिए हैं और उनका नेट रन रेट +0.52 हो गया है। इस जीत से उन्होंने गुजरात टाइटंस को पीछे छोड़ दिया, जो 8 में से 6 जीत के साथ 12 अंकों पर हैं और उनका एनआरआर +1.10 है। आरसीबी के खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर बाकी टीमों को चेतावनी दे दी है कि इस बार वे खिताब के प्रबल दावेदार हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार बड़ा झटका साबित हुई। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में 9 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ उनका नेट रन रेट +0.48 है। अगर वह यह मुकाबला जीतते, तो टॉप 2 में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकते थे। अब उन्हें बाकी बचे मुकाबलों में अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए बेहतर खेल दिखाना होगा, क्योंकि मुंबई इंडियंस भी 12 अंकों के साथ (10 मैचों में 6 जीत और NRR +0.89) उनके बराबर खड़ी है।
प्लेऑफ की रेस हुई और दिलचस्प
आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं (NRR +0.18), जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 10 अंकों पर हैं लेकिन उनका नेट रन रेट -0.33 है, जो चिंता का विषय बन सकता है। कोलकाता नाइट राइडर्स (7 अंक, NRR +0.21), सनराइजर्स हैदराबाद (6 अंक, NRR -1.10), राजस्थान रॉयल्स (4 अंक, NRR -0.62) और चेन्नई सुपर किंग्स (4 अंक, NRR -1.30) को अब हर मैच में जीत की जरूरत है। एक छोटी सी चूक उन्हें प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है।