IPL 2025 Points Table
IPL 2025 Points Table

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स पर 14 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले बाद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में कुछ तगड़े बदलाव देखने को मिले।

कोलकाता की वापसी से टूर्नामेंट में आई नई जान

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में केकेआर की इस जीत ने उन्हें 10 मैचों में 4 जीत के साथ 9 अंकों तक पहुंचा दिया है और उनका नेट रन रेट अब +0.27 हो गया है। इससे पहले तक निचले पायदान पर जूझ रही कोलकाता ने यह संकेत दे दिया है कि वे आखिरी समय तक हार मानने वालों में से नहीं हैं। अगर वे अपने बचे हुए मुकाबले जीत लेते हैं, तो प्लेऑफ की रेस में घुसपैठ कर सकते हैं।

दिल्ली की हार पड़ी भारी

दिल्ली कैपिटल्स की यह हार उन्हें भारी पड़ी है। 10 मैचों में 6 जीत के साथ उनके 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट +0.48 से गिरकर अब +0.36 पर आ गया है। इससे पहले आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में दिल्ली तीसरे स्थान पर थी, लेकिन अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। दिल्ली कैपिटल्स चौथे स्थान पर (12 अंक, NRR +0.36), पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर हैं जिनके 9 मैचों में 11 अंक और NRR +0.18 है। लखनऊ सुपर जायंट्स 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं लेकिन उनका NRR -0.33 है। केकेआर 9 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं।

पॉइंट्स टेबल में नीचे वाली टीमों का जबरदस्त मुकाबला

फिलहाल अंकतालिका में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 में से 7 जीत और +0.52 NRR के साथ 14 अंकों पर पहले स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 10 में से 6 जीत और +0.89 NRR के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस तीसरे स्थान पर हैं, उनके 9 मैचों में 6 जीत, 12 अंक और +0.75 का NRR है।

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों में 3 जीत और -0.35 NRR के साथ 6 अंकों पर आठवें स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (6 अंक, NRR -1.10) और चेन्नई सुपर किंग्स (4 अंक, NRR -1.30) अब भी प्लेऑफ की रेस से काफी पीछे हैं।

Read More:संजू सैमसन के बाद रियान पराग नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी बनेगा राजस्थान रॉयल्स का अगला कप्तान