मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल के बीच बड़ा झटका लगा है और उनके युवा चाइनामैन गेंदबाज विग्नेश पुथूर चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। विग्नेश पुथूर को पिछले मैच के दौरान चोट लगी थी जिससे उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और अब उनकी जगह पर मुंबई इंडियंस ने एक लेग स्पिनर को शामिल किया है।
मुंबई इंडियंस में हुई इस लेग स्पिनर की एंट्री
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बड़ा झटका लगा है और उनके युवा चाइनामैन गेंदबाज विग्नेश पुथूर चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई इंडियंस ने पंजाब और पुडुचेरी के लिए खेलने वाले 32 वर्षीय लेग स्पिनर रघु शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है।
रघु शर्मा एक लेग स्पिनर गेंदबाज हैं जो पंजाब के लिए खेलते थे, लेकिन अब पुडुचेरी के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने डॉमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी को प्रभावित कर चुके हैं जिससे मुंबई इंडियंस ने उनको बतौर रिप्लेसमेंट अपनी टीम में शामिल करने का निर्णय लिया है।
मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की इस आईपीएल में खराब शुरुआत रही थी, लेकिन पिछले 5 मैच जीतकर मुंबई इंडियंस खिताब की बड़ी दावेदार बनी हैं। मुंबई इंडियंस अब तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
अब रघु शर्मा के तौर पर मुंबई इंडियंस के खेमे में एक लेग स्पिनर शामिल हुआ है जिसे मुंबई इंडियंस मौका देकर सभी को चौका सकती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा की वे कैसा प्रदर्शन करते है।
यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स लेगी बड़ा फैसला, इस तेज गेंदबाज को करेगी आईपीएल से रिलीज