आईपीएल 2025 अपने आखिरी दौर की ओर बढ़ रहा है और हर मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर को बदलने की ताकत रखता है। हैदराबाद और दिल्ली के बीच मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। इसके बाद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
ऊपर वाली टीमों के बीच कड़ी टक्कर
बारिश के बाद के परिणामों से सबसे ऊपर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कोई खतरा नहीं दिख रहा। उन्होंने अब तक 11 में से 8 मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उनका नेट रन रेट +0.48 है, जो स्थिति को और भी मजबूत करता है।
पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 11 मैचों में 7 जीत के साथ 15 अंक हैं। उनका NRR +0.38 है। मुंबई इंडियंस ने भी 7 मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट +1.27 उन्हें मजबूत बनाता है। गुजरात टाइटन्स ने अब तक केवल 10 मैच खेले हैं, जिनमें 7 जीत दर्ज की है और 14 अंक हासिल किए हैं। उनका NRR +0.87 है, और वे प्लेऑफ की दौड़ में बड़े दावेदार हैं।
दिल्ली और हैदराबाद को 1-1 अंक मिला
बारिश से दिल्ली कैपिटल्स को 13वां अंक मिला, जिससे वे अब 5वें स्थान पर हैं। 11 मैचों में 6 जीत और +0.36 का NRR उन्हें आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में टॉप-4 के करीब बनाए हुए है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को अब 7 अंक हो चुके हैं, लेकिन उनका NRR -1.19 है और वे नौवें स्थान पर हैं। अब उनके लिए हर मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा हो गया है।
निचले पायदान वाली 3 टीमों का सफर समाप्त
कोलकाता नाइट राइडर्स 11 में से 5 मुकाबले जीतकर 11 अंकों पर हैं और बे आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में छठे स्थान पर बने हुए हैं। उनका NRR +0.25 है, जो उन्हें बाकी टीमों से थोड़ा आगे रखता है। लखनऊ सुपर जायंट्स के भी 5 जीत हैं, लेकिन उनका NRR -0.47 है और 10 अंकों के साथ वे सातवें स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स को 12 में से सिर्फ 3 जीत मिली हैं और उनके पास केवल 6 अंक हैं, साथ ही NRR -0.72 है। प्लेऑफ की संभावना अब लगभग खत्म हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स का हाल और भी निराशाजनक है। 11 में से सिर्फ 2 जीत के साथ उनके सिर्फ 4 अंक हैं और NRR -1.12 उन्हें अंतिम स्थान पर बनाए हुए है।
Read More: मुंबई इंडियंस कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ में? टॉप 2 में आने के लिए क्या करना होगा? देखें पूरा समीकरण