IND vs NZ, TOSS: शुभमन गिल ने टॉस जीत कर बदल दी प्लेइंग इलेवन, 6 गेंदबाज को दिया मौका, नितीश रेड्डी को किया बाहर
IND vs NZ, TOSS: शुभमन गिल ने टॉस जीत कर बदल दी प्लेइंग इलेवन, 6 गेंदबाज को दिया मौका, नितीश रेड्डी को किया बाहर

भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) का पहला मैच वड़ोदरा के मैदान में शुरू हो चुका है. दोनों देश के कप्तान मैदान में टॉस के लिए उतरे. भारत में शुभमन गिल बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे. IND vs NZ सीरीज में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल और शुभमन गिल दोनों टॉस के लिए उतरे. रोहित और विराट की कप्तानी की इस मैच में खेलते नजर आ रहे है लेकिन इस बीच भारत को बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो कर सीरीज से बाहर हो चुके है. वही उनकी जगह टीम टीम में ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया है.

IND vs NZ पहले वनडे मैच में भारत ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के खिलाफ (IND vs NZ) पहले वनडे मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता. उन्होंने टॉस जीत कर अपना में स्टेटमेंट टीम की प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि,

“हम पहले गेंदबाजी करेंगे. अलग-अलग संयोजन आजमाएंगे, देखेंगे कि कौन सा संयोजन हमारे लिए सबसे उपयुक्त है. ओस में गेंदबाजी करना एक चुनौती है. ऐसा लग रहा है कि ओस पड़ने से लाइट्स के नीचे बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होगा. हमने कुछ वर्चुअल हॉकी मैच खेले हैं और सभी खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं. टीम में माहौल अच्छा है. हम छह गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं. स्पिनर के तौर पर सुंदर, जडेजा और कुलदीप हैं. तेज गेंदबाजों के तौर पर सिराज, प्रसिद्ध और हर्षित शामिल है.

पहले वनडे में भारतीय टीम की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड का प्लेइंग XI

(प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक

ALSO READ:न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरे वनडे सीरीज बाहर हुआ टीम का सबसे घातक बल्लेबाज, अचानक चोटिल हो मैदान में गिरा