IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का मुकाबला सुपर 8 में आज ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेला गया. भारत के लिए करो या मरो का यह मैच हर हाल में जीत हासिल करना था. इस मैच में भारत ने टॉस हार गया. और ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 256 रन का लक्ष्य महज 4 विकेट के नुकसान पर बनाया. इस बार सूर्या ने टीम में बदलाव किया और रिंकू सिंह को बाहर कर संजू को मौका दिया सुन्दर की जगह अक्षर को मौका मिला. भारत को इस मैच (IND vs ZIM) में बड़ी जीत की तलाश थी. और इस मैच में भारत ने ज़िम्बाब्वे को
IND vs ZIM मैच में अभिषेक हुए फायर, तिलक, हार्दिक ने उड़ा दिया गर्दा
भारतीय टीम के लिए इस बार ओपनिंग (IND vs ZIM) के लिए संजू सैमसन अभिषेक उतरे. संजू सैमसन ने बेहतरीन शुरुआत की और तेज पारी खेली हालाँकि लम्बी पारी ना होकर 15 गेंद में 24 रन पिट कर तेज पारी खेलकर आउट हुए. वही अभिषेक और ईशान ने तेज पारी खेली अभिषेक ने बेहतरीन 26 गेंद में अर्धशतक जड़ा. वही 30 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए.
अभिषेक का बल्ला लम्बे समय से शांत था लेकिन इस बार उन्होंने बेहतरीन पारी खेली. ईशान किशन भी 24 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए. बीच में कप्तान सूर्या ने भी 13 गेंद में 33 रन की पारी खेली. लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने हर गेंदबाज की खबर ली. तिलक जो धीमी की वजह से आलोचना के शिकार थे इस मैच (IND vs ZIM) में उन्होंने ने भी अपने पाप धो लिए उन्होंने 16 गेंद में 44 रन की पारी खेली. वही हार्दिक पांड्या ने भी जबरदस्त अर्धशतक जड़ा उन्होंने 23 गेंद में 50 रन की पारी खेली.
ज़िम्बाब्वे पर हासिल की बड़ी जीत, सेमीफाइनल के लिए करना होगा ये काम
ज़िम्बाब्वे ने इस मैच (IND vs ZIM) में लक्ष्य को हासिल भले नही किया लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की क्षमता दिखा दी. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए. उन्होंने तादिवानाशे मारुमानी के साथ ओपनिंग किये और एक के बाद एक विकेट गिरता गया. लेकिन ओपनर बेनेट टिके रहे और अंतिम गेंद तक छक्के जड़ते रहे. हालाँकि भारत ने यह मुकाबला 72 रन से जीत लिया. और सेमीफाइनल के लिए उम्मीद बरकरार रखी.
अब भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता साफ़ हो चुका है नेट रनरेट का भी मामला खत्म हो चुका है. भारत और वेस्टइंडीज का यह मुकाबला नॉकआउट की तरह होना है. इस मैच में भारत जीत हासिल करेगा तो सेमीफाइनल का रास्ता फाइनल है. यह अहम् मुकाबला भारतीय टीम अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी.
