Team India अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले चरण सेमीफाइनल में एंट्री मार चुका है. सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया और 195 रन का विशाल लक्ष्य हासिल किया. भारत के तरफ से संजू सैमसन ने 97 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके साथ ही Team India सेमीफाइनल में एंट्री मार दिया. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 2 मुकाबले होने है. यह दोनों मुकाबले भारत में खेला जायेगा. ऐसे में Team India का सेमीफाइनल मुकाबला कब और किससे है आइये जानते है पूरा शेड्यूल.
सेमीफाइनल में कब, कहां, किसे खेला जायेगा
भारतीय टीम (Team India ) ने सेमीफाइनल में एंट्री मार दी है. अब पूरा फोकस टीम इंडिया (Team India) का सेमीफाइनल पर होगा. विश्वकप पहला सेमीफाइनल मुकाबला किससे होगा तो बता दें मीफाइनल की सभी 4 टीमें तय हो गई हैं. ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका और भारत ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया, जबकि दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने टॉप-4 में जगह बनाई.
बता दें, सेमीफाइनल का पहला मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स मैदान पर साउथ अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. दोनों टीम अपने आप में बेहद ही बेहतरीन क्रिकेट खेलकर पहुंची है. साउथ अफ्रीका ने अब तक एक भी हार नहीं झेला है. इन दोनों टीम में से फाइनल में एक टीम पहुंचेगी.
Team India इस तारीख को खेलेगी सेमीफाइनल
वही भारतीय टीम (Team India) की बात करे तो टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला जाएगा. इंग्लैंड पहले से है अपनी तैयारी में जुटा है तो वही भारतीय टीम के लिए अब मुंबई में ही करो या मरो का मुकाबला खेला जायेगा. सुपर-8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 51 रन और पाकिस्तान के विरुद्ध 2 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में शान से प्रवेश किया है.
वही इन 4 टीमों में से जो भी टीम फाइनल में पहुंचेगी वह नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में अहमदाबाद के मैदान में 8 मार्च को ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी.
