244 रन से शर्मनाक हार के बाद श्रेयस ने विराट-रोहित को नहीं, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है. न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत महज 89 रन पर ऑल आउट हो गया और 244 रनों के भारी अंतर से मैच हार गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए थे। टीम इंडिया 26.4 ओवर में का यह स्कोर 89 पर सिमट गयी. भारत की इस शर्मनाक हार कप्तान श्रेयस ने मैच के बाद बताया कहा हुई इतनी बड़ी गलती.

श्रेयस ने हार के बाद इन पर फोड़ा ठीकरा

हार और प्रदर्शन के विश्लेषण पर श्रेयस ने कहा कि, हमने देखा कि पहली और दूसरी पारी में विकेट के मामले में बहुत बड़ा अंतर था। लेकिन हेनरी की तारीफ करनी होगी, उन्होंने पहली ही गेंद से बिल्कुल सही जगह पर गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि यह शानदार था।[शॉर्ट-बॉल रणनीति और इस पिच पर गेंदबाजी की सही लेंथ के बारे में] “मुझे लगता है कि पहली पारी में हमने लगभग सब कुछ आज़मा लिया था, खासकर जिस तरह से वे गेंद के उछाल पर शॉट खेल रहे थे। और हमें लगा कि बल्लेबाजी के लिए विकेट काफी अच्छा था, क्योंकि उन्होंने 330 रन बना लिए थे। जाहिर है, कुछ कैच भी छूटे, लेकिन खेल में ऐसा होता रहता है।

श्रेयस ने नहीं दिया बल्लेबाजो को दोष

लेकिन हां, जब हम ड्रेसिंग रूम में गए, तो हमें लगा कि हम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे। हालांकि, जिस तरह से गेंद अंदर और बाहर की तरफ सीम हो रही थी, उसे देखते हुए यह तय करना मुश्किल था कि किस तरह से बल्लेबाजी की जाए। और अगर आप विकेट गिरने के तरीके को देखें, तो किसी ने भी लापरवाही से अपना विकेट नहीं गंवाया; वे सभी बेहतरीन गेंदें थीं।

[अगले मैच की तैयारी पर] जाहिर है, इस मैच को भूल जाना जरूरी है। हमें यह विश्लेषण करना होगा कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में क्या गलतियां हुईं। लेकिन साथ ही, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि हमने पहले दो मैच जीते हैं। इसलिए, उन जीतों से प्रेरणा लें और अगले मैच में एक नई सोच के साथ उतरें।

ALSO READ:IND vs NZ: श्रेयस के कप्तान बनते भारत को मिली शर्मनाक हार, 88 पर हुई ऑल आउट, गंभीर की इस यह गलती बनी हार की वजह

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...