विश्वकप फाइनल से वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी, कुलदीप को मौका! सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले दिया बड़ा बयान
विश्वकप फाइनल से वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी, कुलदीप को मौका! सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले दिया बड़ा बयान

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की टीम रविवार को अहमदाबाद के मैदान में खेला जायेगा. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव प्री मैच प्रेस कांफ्रेंस के लिए आये. उससे पहले कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने भी अपना प्रेस कांफ्रेंस किया था और भारत के दुखती रग पर हाथ रख दिया. उन्होंने अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मैच के लिए क्राउड को शांत करने के लिए बयान दिए जिस पर सूर्या ने भी इसका जवाब दिया है.

कप्तान सूर्या ने दिया कई जवाब

भारतीय टीम के कप्तान टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए. जिसमे उनसे यह पूछे जाने पर वरुण चक्रवर्ती फाइनल में खेलेंगे या नहीं. इस पर जवाब देते हुए कहा कि,

“जब टीम हमारी जीत रही है तो फिर हम किसी एक खिलाड़ी की फॉर्म को लेकर चिंता नहीं जता सकते. हम फाइनल  खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जो भी पिच हमें खेलने को मिलेगी हम उसपर खेलेंगे ”

संजू सैमसन की टीम में जगह को लेकर कप्तान ने कहा, ‘हमने द्विपक्षीय सीरीज में देखा कि संजू, ईशान और अभिषेक का टॉप ऑर्डर में कॉम्बिनेशन शानदार रहा, इसीलिए उन्हें टीम में शामिल किया गया.’

न्यूजीलैंड पर दिया बड़ा बयान

मिचेल सैंटनर ने कहा था कि उनका लक्ष्य भारतीय फैंस को चुप करना है. इस पर सूर्या ने भी जवाब दिया है कहा कि, “हर कोई इसी बात को दोहराने में लगा है. उन्हें कुछ नया लेकर आना चाहिए.”

वही सूर्या ने यह साफ़ कर दिया वरुण चक्रवर्ती को लेकर कोई भी उनको चिंता नहीं है. ऐसे में यह साफ़ है कि कुलदीप को मौका नही मिलेगा.

ALSO READ:Suryakumar Yadav ने जीत के बाद बुमराह को नही इस खिलाड़ी को दिया श्रेय, मैच के बाद दिया बड़ा बयान