"वैभव को नहीं खिलाया, मुझे विश्वास...", जापानी कप्तान ने 2 रन से हारने के बाद दिया ऐसा बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
"वैभव को नहीं खिलाया, मुझे विश्वास...", जापानी कप्तान ने 2 रन से हारने के बाद दिया ऐसा बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल

भारत-जापान के बीच आज खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में सब कुछ देखने को मिल. आखिरी गेंद पर भारत को 2 रन से भले ही जीत मिली लेकिन जापान ने अपने प्रदर्शन से सबको चौका दिया. बारिश की वजह से मैच 5 ओवर कर दिया गया. भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया. और इस 5 ओवर के मैच में भारत के बल्लेबाजी का हाल बुरा हो गया.

4 विकेट के नुकसान पार 32 रन बना सकी. इसके जवाब में जापान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया 30 रन तक बना लिया और महज 2 रन से हार हुई. हार के बाद जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने ऐसा बयान दिया हर भारतीय का दिल जीत लिया.

मुझे आश्चर्य हो रहा वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाया

जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने वैभव को प्लेइंग में ना शामिल करना आश्चर्य लगा. उन्होंने कहा-

“मुझे यकीन है कि कुछ पल हमारे दिमाग में बार-बार आएंगे, लेकिन हाँ, अभी तो गर्व महसूस हो रहा है. [गेंदबाजों के बारे में कुछ?] हम जानते हैं कि चार्ली कुछ सालों से हमारी पुरुष टीम के साथ है. वह हमारा 17 साल का होनहार खिलाड़ी है. मुझे थोड़ी निराशा हुई कि 15 साल का होनहार खिलाड़ी वैभव (सूर्यावंशी) आज टीम में नहीं था, लेकिन हाँ, वह गेंद और फील्डिंग में बहुत अच्छा कर रहा है, और उसने आज यह दिखाया भी—उसने पहला और पाँचवाँ विकेट लिया. उसके प्रदर्शन से मुझे हैरानी नहीं हुई, और बाकी दो—इटो-डेविस और ताकाहाशी—के लिए भी, दुनिया के कुछ बेहतरीन स्पिन खिलाड़ियों के खिलाफ़ गेंदबाजी करना और इस मंच पर अपना हुनर ​​दिखाना बहुत बढ़िया रहा.”

एशियन गेम्स में फुल मेंबर’ टीम को हराना

“[क्या आप एशियाई खेलों में मेडल के लिए नॉकआउट स्टेज में पहुँचने का सपना देख रहे हैं?] हाँ, बिल्कुल. मुझे लगता है कि आज का दिन वाकई बहुत अहम था क्योंकि यह पहली बार था जब हम किसी ‘फुल मेंबर’ टीम का सामना कर पाए. अब हमारे अगले ‘फुल मेंबर’ मैच में लगभग 36 घंटे का समय है. इसलिए हम कल आराम करेंगे और उस मैच की तैयारी करेंगे, और ज़ाहिर है कि अगर हम अपने अगले दो मैचों में से एक भी जीत जाते हैं, तो हमारे पास नॉकआउट में किसी और ‘फुल मेंबर’ टीम के खिलाफ़ खेलने का मौका होगा. तो निश्चित रूप से यही हमारा लक्ष्य है. अगले तीन दिनों में हमारे सामने दो बहुत मज़बूत टीमें होंगी, लेकिन हम पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे.”

ALSO READ:IND vs JAP: 2 रन से जीतने के बाद भारत पर लगा बेईमानी के आरोप, श्रेयस ने अंपायर से बदलवाया फैसला!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...