इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने में अब गिनती के दिन बचे हैं. 28 मार्च को पहला मुकाबला खेला जायेगा. यह मुकाबला RCB और SRH के बीच खेला जायेगा. RCB पिछले साल आईपीएल की चैंपियन टीम थी. वही उपविजेता टीम पंजाब किंग्स थी. इस बीच आईपीएल शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स के दिग्गज स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने बड़ा खुलासा किया है. बता दें, चहल ने यूटूबर धनश्री से शादी की थी लेकिन बाद में उनका विवाह ज्यादा दिन तक नही चल सका और तालक हो गया. इस बीच उन्होंने अपने ज़िन्दगी के अनुभव की बयान किया और कैसे शराब की लत लगी.
“मैंने शराब छोड़ दी..”, युजवेंद्र चहल का बड़ा ऐलान
एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर युजवेंद्र चहल ने अपने पर्सनल लाइफ के एक बड़े बदलाव के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बताया तलाक के बाद से वह शराब के लती हो गये थे. लेकिन अब पिछले छ महीने से उन्होंने शर्बा छोड़ दी है. और आईपीएल में अपना 150प्रतिशत योगदान देना चाहते है.
उन्होंने डिविलियर्स से बात करते हुए कहा कि,
“मैं अब अपनी टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूं. एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सकारात्मक सीखें”
पंजाब किंग्स के लिए कहर मचाएंगे चहल
चहल अभी टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे है. लेकिन अब वह आईपीएल से पहले अपने फिटनेस और बेहतरीन कर चुके है. पिछले साल भी पंजाब किंग्स के लिए उन्हने फाइनल को छोड़ कर बेहतरीन प्रदर्शन किया था. हालाँकि फाइनल में उनकी टीम हार मिली थी और इस हार की वजह उन्होंने माना कि मार्को जानसेन की अनुपस्थिति को हार की वजह बताया. चहल का मानना है कि अगर जानसेन फाइनल में होते, तो अपनी घातक गेंदबाजी और लंबे छक्कों के दम पर पंजाब को चैंपियन बना देते.
