आईपीएल खत्म होने के बाद अब इंटरनेशनल मैच का तड़का लगने वाला है. इसी क्रम में भारत ए टीम श्रीलंका में त्रिकोणीय ODI सीरीज खेलने जा रही है. इस सीरीज में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें शामिल हैं. हालाँकि भारत ए टीम में कई बड़े नाम शामिल है जिससे यह सीरीज बेहद रोमांचक बनती जा रही है. और इसी को देखते हुए इस सीरीज का अचानक से लाइव प्रसारण करने का फैसला किया है. आइये जानते है इस सीरीज के लिए स्क्वाड और पूरा शेड्यूल के बारे में.
तिलक कप्तान, ऋतुराज-वैभव सूर्यवंशी ओपनर
इस सीरीज में इंडिया ए के स्क्वाड की बात करे तो कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में होगी, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ उप-कप्तान बनाए गए हैं. वही आईपीएल और अंडर 19 से फैंस के बीच छा चुके 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है ऐसे में वह ओपनिंग करते भी नज़र आया सकते हैं, और वह ऋतुराज के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. इसके अलावा स्क्वाड में महत्वपूर्ण नाम प्रभसिमरण सिंह और प्रियांश आर्य जैसे आईपीएल स्टार खिलाड़ी भी शामिल है.
जानिए कब, कहां, कैसे देख सकते है लाइव मैच
इस सीरीज के लिए लाइव प्रसरण का कोई खबर नहीं था लेकिन अब वैभव और तिलक जैसे स्टार खिलाड़ी खेलने की वजह से सोनी स्पोर्ट्स ने इसका लेवे प्रसारण करने का फैसला किया है. यह मैच सुबह 10 बजे से लाइव होगा. टीवी पर देखने के लिए आपको Sony Sports Network (Sony Sports 1, Sony Sports 2, Sony Sports 3 या HD चैनल) पर लाइव प्रसारण किया जायेगा. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किये जायेगा.
त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए का स्क्वाड
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय.
यहां देखें पूरा शेड्यूल
सीरीज का पूरा शेड्यूल सभी मैच Dambulla में खेला जाना है. जिसमे पहला मैच इंडिया ए का खेला जायेगा. फाइनल को लेकर कुल 7 मैच इन देश के बीच खेला जायेगा.
9 जून 2026: श्रीलंका ए vs भारत ए (सुबह 10:00 बजे IST)
11 जून 2026: भारत ए vs अफगानिस्तान ए (सुबह 10:00 बजे IST)
13 जून 2026: श्रीलंका ए vs अफगानिस्तान ए
15 जून 2026: श्रीलंका ए vs भारत ए
17 जून 2026: भारत ए vs अफगानिस्तान ए
19 जून 2026: श्रीलंका ए vs अफगानिस्तान ए
21 जून 2026: फाइनल (सुबह 10:00 बजे IST)
ALSO READ:टीम इंडिया को बड़ा झटका! विराट कोहली नहीं खेलेंगे वनडे सीरीज, जानिए कौन होगा कोहली का रिप्लेसमेंट!
