आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए BCCI ने 6 जून को स्क्वाड घोषित कर दी थी. जिसमे हर कोई सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करने पर हैरान ही था. लेकिन अब 3 दिन बाद एक और खिलाड़ी को चयन के बावजूद स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है और रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है. बता दें, अभी टीम इंडिया के चयनकर्ता इस बात पर आलोचना हो रही थी कि विश्वकप जीतने के बावजूद सूर्या पर इतना कठोर फैसला क्यों लिया गया. उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. और अब BCCI ने एक और बड़े फैसले से चौका दिया है.
चयन के 3 दिन बाद मोहम्मद सिराज से BCCI ने छीन ली खुशियाँ
दरअसल, 6 जून को भारतीय टी20 टीम मोहम्मद सिराज का चयन हुआ. वह पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेले थे लेकिन आज यानि 9 तारीख को BCCI ने मोहम्मद सिराज को बाहर कर दिया है. महज 3 दिन बाद उनसे यह खुशियाँ छीन ली गयो. अब बीसीसीआई ने इस कदम को ‘एहतियाती उपाय’ बताया है जिससे कि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले वह पूरी तरह से उबर सकें. हालाँकि मोहम्मद सिराज होने वाले एशियन गेम्स में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. सिराज को बाहर करने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया है.
BCCI ने बयान में कहा,
‘तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा के बाद सिराज को उनके काम के बोझ के प्रबंधन के तहत आराम करने की सलाह दी गई है. यह फैसला एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है जिससे कि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले उन्हें ठीक होने का पूरा समय मिल सके. पुरुष चयन समिति ने दोनों टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है”
🚨 News 🚨
Prasidh Krishna replaces Mohd. Siraj in #TeamIndia‘s T20I squads for Ireland & England.
Siraj has been advised a period of rest as part of his workload management programme.
More Details 🔽 | #IREvIND | #ENGvINDhttps://t.co/LNPOVVVHq5
— BCCI (@BCCI) June 9, 2026
सिराज को बाहर कर भुवनेश्वर को नहीं प्रसिद्ध कृष्णा को दिया मौका
टेस्ट और वनडे के बाद प्रसिद्ध कृष्णा को टी20 में भी मौका दिया गया है. हालाँकि इस चयन पर फैंस सवाल उठा रहे है. आईपीएल के पूरे सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को नहीं चुना गया है. भुवि जिनकी अभी शानदार स्विंग और थोडा बहुत बल्लेबाजी भी करना जानते है. वह चयन के हकदार थे लेकिन इस बार प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है.
