IND vs AFG: 100, 100, 150, शतक पे शतक, बीच मैच में बदला कप्तान, फिर भारत की 170 रन से बम्पर जीत

IND vs AFG: भारत ने बुधवार को ईकाना क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 170 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने IND vs AFG की तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है. भारतीय बल्लेबाजों ने लखनऊ में आज रनों का अम्बार लगा दिया. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत टॉस नही जीत सका और पहले बल्लेबाजी किया है. जिसके बाद शतक पे शतक लगे और भारत ने 402 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. लेकिन इसके जवाब अफगानिस्तान को बड़ी हार मिली यह मैच भारत ने एकतरफा अपने नाम किया साथ में IND vs AFG की सीरीज भी जीत लिया है.

100, 100, 150, शतक पे शतक, भारतीय बल्लेबाजी का कोहराम

IND vs AFG मैच में भारत की शुरुआत साधारण ही था लगभग पहला ओवर मेडन गया और यशस्वी जल्दी आउट भी हो गये. उन्होंने मात्र 4 रन बनाये. इस बार रोहित शर्मा बेहतरीन टच में थे लेकिन राशिद खान ने उनको बोल्ड किया और 39 गेंद पर 48 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गये. इसके बाद इशान और गिल ने बल्ले से तबाही मचा दी. शुभमन गिल ने पहले 100 मारा, फिर यहां नहीं रुके और  150 पूरा करके 110 गेंदों पर 154 पर आउट हुए. वही इशान किशन ने तो टी20 की तरह बल्लेबाजी कर 79 गेंद में 125 रन की शतकीय पारी खेली. भारत ने 49.5 ओवर में 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

IND vs AFG बीच मैच में बदला कप्तान, फिर मिली बम्पर जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम इस बड़े लक्ष्य के सामने नहीं टिक सकी. वही लखनऊ की गर्मी में शुभ्मान गिल ने एक लम्बी पारी खेली लेकिन वह थकान के बाद वह मैदान में नही दिखे. जिसके बाद श्रेयस अय्यर को कप्तानी संभालनी पड़ी. अफगानिस्तान की टीम शुरू से ही दबाव में रही. रहमत शाह ने 79 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके. अफगानिस्तान 44.3 ओवर में सिर्फ 232 रन पर सिमट गया.

गेंदबाजी में गर्नुर बरार ने 3 विकेट लिए, जबकि डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने 2 विकेट चटकाए और एक शानदार डाइविंग कैच भी लपका. अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए.

ALSO READ:IND A vs AFG A: प्रियांश, तिलक का बल्ले से कोहराम, फिर गेंदबाजों का कहर, करो या मरो मैच जीत फाइनल में पहुंचा इंडिया ए

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...