IND A vs SL A: इंडिया ने मचायी तबाही, साईं सुदर्शन का शतक, ध्रुव जुरेल का अर्धशतक, इंडिया ए ने ठोका 333 रन
IND A vs SL A: इंडिया ने मचायी तबाही, साईं सुदर्शन का शतक, ध्रुव जुरेल का अर्धशतक, इंडिया ए ने ठोका 333 रन

IND A vs SL A: इंडिया ए ने हाल ही में श्रीलंका की धरती पर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया था. यह 50 ओवर का सीरीज तो खत्म हो चुका है लेकिन अब दोनों देश (IND A vs SL A) के बीच चार दिवसीय टेस्ट सीरीज भी खेली जा रही है. जिसमे इंडिया ए और श्रीलंका ए भाग ले रही है. गुरुवार से शुरू हुए IND A vs SL A के  इस मैच में इंडिया ए के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. और पहले दिन ने भारतीय बल्लेबाजी ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर 333 रन का लक्ष्य खड़ा किया.

साईं सुदर्शन का शतक, ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

इंडिया ए (IND A vs SL A) के कप्तान टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम के तरफ साईं सुदर्शन और आयुष पांडे ओपनिंग करने उतरे. आयुष पांडे का बल्ला कुछ ख़ास नहीं कर सका लेकिन फिर 25 रन का योगदान दिया. इसके बाद बल्लेबाजी करने देवदत्त पद्दिकल बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन महज 12 रन बनाकर आउट हुए.

लेकिन एक छोर पर साईं सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की.बल्कि टिके भी रहे है इसके बाद उन्होंने ऋतुराज के साथ साझेदारी की. ऋतुराज ने 53 गेंद में 22 रन बनाया. साईं सुदर्शन ने इस बीच शानदार शतक ठोका. उन्होंने 175 गेंद खेलकर 132 रन बनाया. वह जब आउट हुए टीम का स्कोर 217 रन था.

IND A vs SL A मैच में 400 के ऊपर स्कोर बना चाहेगा इंडिया

इसके बाद मिडिल आर्डर ने जिम्मेदारी संभाली. ध्रुव जुरेल 68 रन (138 गेंद, 5 चौके) और शेख रशीद 53 रन (92 गेंद, 4 चौके) नाबाद रहे. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी ने पहले दिन का खेल भारत ए के पक्ष में गया. इंडिया इस मैच में 400 के ऊपर ही स्कोर करना चाहेगा.

ALSO READ:एक हार और विश्वकप से बाहर! भारत-बांग्लादेश के बीच करो या मरो मुकाबला के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...