IND A vs SL A: 6 4 4 4 4...141 नाबाद, एक नहीं दो शतक लगे, ध्रुव जुरेल ने की कुटाई, श्रीलंका के खिलाफ 452 रन ठोका
IND A vs SL A: 6 4 4 4 4...141 नाबाद, एक नहीं दो शतक लगे, ध्रुव जुरेल ने की कुटाई, श्रीलंका के खिलाफ 452 रन ठोका

भारत ए और श्रीलंका ए (IND A vs SL A) के बीच चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्थिति बना ली है. दूसरे दिन धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कप्तान ध्रुव जुरेल ने शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया हैं. और 111.4 ओवर में 452रन 6 विकेट पर इंडिया ए पहला इनिंग्स घोषित कर दिया.

IND A vs SL A मैच में श्रीलंका ए ने दिन के अंत में 8.4 ओवर में 33/1 पर खेलते हुए भारत ए से अभी भी 419 रन पीछे है. गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और दिन 333/4 और दूसरे दिन 452/6 बनाकर पारी घोषित किया.

6 4 4 4 4… ध्रुव जुरेल का कोहराम 141 नाबाद

IND A vs SL A मैच के दूसरे दिन का खेला आगे बढाते हुए ध्रुव जुरेल और शैख रशीद ने अपनी नाबाद पारियों को आगे बढ़ाया. हालाँकि रशीद 63 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन जुरेल ने संयम बनाए रखा. इस बीच जुरेल ने अपना शतक पूरा किया. उन्होंने हर्ष दुबे के 30 रन की बदौलत साझेदारी किया. और ध्रुव जुरेलं एक छक्का और 13 चौके की मदद से 141 रन की नाबाद पारी खेली.

भारत ए ने 452 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया. 111.4 ओवर में 452/6 पर इंडिया ए की पारी घोषित हुई. चमिका गुणसेकरा ने 3 विकेट लिए. बता दें, इससे पहले साईं सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी किया था और 131 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे. भारत को पहले दिन बेहतरीन शुरुआत दिलाया.

श्रीलंका ए की हुई खराब शुरुआत, इंडिया ए ने दिया झटका

IND A vs SL A मैच में श्रीलंका ए की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही. जवाबी बल्लेबाजी में श्रीलंका ए को शुरुआती झटका लगा. दोनों ओपनर बल्लेबाजी को इंडिया एक गेंदबाज ने चलता कर दिया है. पहला झटका 13 रन अंशुल कम्बोज ने दिया वही दूसरा विकेट 38 रन पर यश ठाकुर ने चटकाया. और इंडिया ए चाहेगा श्रीलंका को जल्दी आउट करके फॉलोऑन देने की कोशिश करेगा.

ALSO READ:साउथ अफ्रीका की बम्पर जीत ने भारत की बढ़ाई मुश्किलें, अब सिर्फ जीत नहीं, भारत को सेमीफाइनल के लिए करना होगा ये काम

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...