भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांचवा और आखिरी टी20 मैच शनिवार को खेला जाना है. यह सीरीज भारतीय टीम हार चुका है लेकिन अब कप्तान श्रेयस अय्यर क्लीनस्वीप होने से बचना चाहेंगे. इस मैच में टीम में कुछ बदलाव भी दिख सकते है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई है . वही बात करें IND vs ENG इस मैच की टाइमिंग तो एक बार फिर भारतीय दर्शको के लिए खुशखबरी है और मैच की टाइमिंग बदल गयी है.
IND vs ENG पांचवे मैच की बदली टाइमिंग
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है. मूल रूप से यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन अब शनिवार, 11 जुलाई 2026 को संध्याकाल 7:00 बजे IST से खेला जाएगा. IND vs ENG का यह मैच इंग्लैंड के द रोज बाउल (Utilita Bowl), साउथैम्प्टन में खेला जाएगा. स्थानीय समयानुसार मैच दोपहर 2:30 बजे (BST) शुरू होगा. लेकिन भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.
सीरीज के ज्यादातर मैच रात 10 बजे IST से खेले गए है लेकिन पांचवें मैच को दिन के समय शिफ्ट किया गया है. इससे मैच जल्दी खत्म होगा और दर्शक देर रात तक जागने से बचेंगे.
पांचवें टी20 मैच को ऐसे देखें लाइव
इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. पहला मैच बारिश में रद्द हुआ. चौथे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया. भारत के लिए यह मैच प्रतिष्ठा बचाने का आखिरी मौका है. इस मैच को देखने के लिए आप टीवी पर Sony Sports Network (Sony Sports 3 – हिंदी कमेंट्री, Sony Sports 5 – अंग्रेजी) देख सकते है. मोबाइल में स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप/वेबसाइट पर होगा. वही अगर फ्री में लुत्फ़ उठाना है तो DD Sports पर भी आप लाइव मैच देख सकते है.
