इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज साउथएम्टन के मैदान में खेला गया. इस मैच में भी भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस जीता. लेकिन परिणाम एक बार फिर उल्टा देखने को मिला. श्रेयस ने पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. यह फैसला भी गलत साबित हुआ.

और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की. इंग्लैंड ने भारत कके किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और 20 ओवर में पहाड़ जैसा  लक्ष्य खड़ा किया. इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने धमाकेदार शुरुआत की और रिकॉर्ड तोड़ पार्टनरशिप की.

इंग्लैंड ने भारत की गेंदबाजी की उडाई धज्जियाँ

जोस बटलर और हैरी ब्रूक की जोड़ी ने शुरू से ही आक्रमण का मोड अपनाया. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर रिकॉर्ड ब्रेकिंग साझेदारी की और पारी को तेज रफ्तार दी. फिल साल्ट थोड़ी देर में ही 6 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद ब्रूक और बटलर ने लगातार चौके-छक्कों की बौछार कर दी.

जोस बटलर ने शानदार शतक जड़ते हुए 64 गेंदों पर 131 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल थे. हैरी ब्रूक नाबाद 95 रन पर रहे. दोनों के बीच दूसरी विकेट के लिए रिकॉर्ड 233 रनों की साझेदारी हुई, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इंग्लैंड की पारी का अंत 257 रन पर 3 विकेट के साथ हुआ.

प्रिंस, अक्षर सबकी हुई पिटाई

बटलर और ब्रूक दोनों ही शानदार फॉर्म में नजर आए और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे. भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और बाकी गेंदबाजों को कोई खास सफलता नहीं मिली. शिवम् दुबे ने 2 विकेट जरुर लिया. पावरप्ले से ही इंग्लैंड ने रनों की बाढ़ ला दी. सीरीज में 3-0 से पिछड़ रही भारतीय टीम इस मैच को जीतकर व्हाइटवॉश से बचना चाहती है, लेकिन इंग्लैंड की पहली पारी ने उसे भारी चुनौती दे दी है. अब भारत को 258 रन का पीछा करना है.

ALSO READ:IND vs ENG: श्रेयस ने टॉस जीत कर वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, बताया क्यों किया बाहर, 2 बदलाव के साथ प्लेइंग XI ऐलान

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...