भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच भारत ने आसानी से जीत लिया. इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान गिल थे वही टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं करने वाले खिलाड़ियों ने भी इस मैच अपने दम जीत दिला दी. इंग्लैंड के 258 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट से इस लक्ष्य को हासिल कर जीत हासिल कर लिया. मैच के बाद अक्षर पटेल को 4 विकेट और मैच विनिंग 57 रन की पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ़ मैच’ चुना गया. मैच के बाद अक्षर ने यह अवार्ड लेते हुए टी20 और वनडे में बदलाव के बारे में बताया.
अक्षर ने बताया टी20 में नहीं वनडे कैसे किया प्रदर्शन
टी20 की हार भारत को अभी तक चुभ रही है. सीरीज में क्लीनस्वीप होने के बाद वनडे में मिली जीत के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि,
(भारत की जीत और अपने ऑल-राउंड प्रदर्शन पर] “ज़ाहिर है, जिस तरह से T20 सीरीज़ गुज़री, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बेहतरीन शुरुआत है. और आज मैंने जैसा प्रदर्शन किया, उससे मैं बहुत खुश हूँ. [पिच से स्पिनरों को मिल रही मदद पर] मुझे लगता है कि मैंने एक खास एरिया में गेंदबाज़ी की. मैंने सोचा कि मुझे अपनी गति में बदलाव करते हुए स्टंप-टू-स्टंप गेंदबाज़ी करनी चाहिए. और मैंने बिल्कुल वैसा ही किया जैसा मैं करना चाहता था. और मैं खुशकिस्मत हूँ कि मुझे चार विकेट मिले.
अक्षर ने बल्लेबाजी का इन्हें दिया श्रेय
अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी पर अक्षर ने कहा कि
[लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की रणनीति पर] और उसके बाद, बल्लेबाज़ी में, मुझे लगता है कि हमें बहुत अच्छी शुरुआत मिली, और फिर हमें बस यह समझना था कि हम खेल में आगे हैं. इसलिए हमें बस स्ट्राइक रोटेट करनी थी और खेल को अच्छे से खत्म करना था.
[वॉशिंगटन सुंदर के साथ अपनी साझेदारी पर] “जब मैं वहाँ गया, तो वॉशिंगटन वहाँ थे. हम सोच रहे थे कि हमने अभी कुछ विकेट गंवा दिए हैं, इसलिए हमें अभी एक साझेदारी बनानी होगी. और चार-पांच ओवर के बाद, हम सोचेंगे कि आगे क्या करना है क्योंकि जिस तरह से हमें शुरुआत मिली थी, मुझे लगता है कि हम खेल में आगे थे. इसलिए हमें बस साझेदारी बनानी थी और खेल को खत्म करना था.”
ALSO READ:IND vs ENG: रोहित-कोहली ने हरा दिया था मैच, गिल नहीं इस खिलाड़ी ने दिलाया भारत को बम्पर जीत
