IND vs ZIM

भारत-ज़िम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच 23 जुलाई को हरारे में शुरू होने वाली  तीन मैचों की T20 सीरीज की शुरुआत होगी. पहला मैच बुधवार को शाम 4.30 बजे खेला जायेगा. इस मैच के लिए भारत ने युवा और मजबूत स्क्वॉड चुना है. कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम में भारतीय टीम उतरेगी. इंग्लैंड-आयरलैंड से हारने के बाद टीम इंडिया पर दबाव है. हालाँकि इस बार गेंदबाजी में बदलाव किया है वही कई बदलाव बल्लेबाजी में भी हुए है. IND vs ZIM पहले टी20 किन खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.

IND vs ZIM मैच में वैभव-अभिषेक ओपनर

IND vs ZIM मैच में वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में 5 मैच में 3 मैच खेलने को मिला था. जिसमे उन्होंने 3 पारी में 14, 13 और 15 रन बनाए इसके बाद श्रेयस ने आखिरी मुकाबले में उन्हें बाहर कर  दिया गया था  और अभिषेक के साथ संजू को मौका दिया गया था. इस बार संजू का चयन नहीं हुआ उनकी जगह प्रभसिमरन को मौका दिया गया है. ऐसे वैभव को अभिषेक शर्मा के साथओपनिंग का मौका मिलने की संभावना है.

हरारे में 3 महीने पहले ही वैभव ने अंडर 19 विश्वकप फाइनल खूब रन जमाए थे. इस लिए अभिषेक के साथ वैभव की दंवेदारी बढ़ जाएगी. वही नंबर 3 पर श्रेयस, फिर तिलक, और ईशान किशन का कहलन तय है.

मयंक यादव की वापसी, इन खिलाड़ी को भी मौका

मयंक यादव 2024 के बाद टीम में वापस आए हैं, उनको इस मुकाबले में मौका मिल सकता है. IPL 2026 में चोट के कारण ज्यादा मैच नहीं खेल सके थे. सिलेक्टर्स ने उनकी रॉ स्पीड 150+ kmph पर भरोसा जताया. जिम्बाब्वे जैसे विरोधी के खिलाफ मयंक अपनी फॉर्म वापस पा सकते हैं और डेथ ओवरों में घातक साबित हो सकते हैं. वही बता दें, अशोक शर्मा और यश ठाकुर का टीम इंडिया में पहली बार चयन हुआ इन 2 खिलाड़ी ने किसी एक का डेब्यू हो सकता है.

IND vs ZIM पहले मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर) , शिवम दुबे, हर्ष दुबे, मयंक यादव, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा

ALSO READ:कुलदीप यादव का टूटा सब्र, लगातार अनदेखी के बाद अब इस विदेशी टीम से खेलने का लिया फैसला

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...