श्रेयस ने वैभव को फिर किया बाहर, भुवनेश्वर को भी दिखाया बाहर का रास्ता, श्रेयस ने बताया क्यों बदली प्लेइंग XI

ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज पहले ही 3-0 से अपने नाम कर ली है। टॉस भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। यह सीरीज में लगातार चौथी बार टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने का फैसला है। टॉस के बाद दोनों टीमों में बदलाव किए गए।

भारत की प्लेइंग इलेवन में इशन किशन को जगह मिली है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की जगह ली है। वहीं, पेस अटैक में मयंक यादव को भुवनेश्वर कुमार की जगह मौका दिया गया है। श्रेयस ने यह फैसला क्यों लिया है इस पर बयान दिया.

श्रेयस अय्यर ने बताया वजह

श्रेयस ने टॉस के बाद कहा, उन्होंने कहा कि,

“हम गेंदबाजी करेंगे। बस उसी पैटर्न को अपनाते रहेंगे। [पिछले मैच में भारत के प्रदर्शन पर] हाँ, बिल्कुल। पहली गेंद से ही हमारा इरादा और सकारात्मकता कमाल की थी। और मुझे सबसे महत्वपूर्ण बात यह लगी कि हमने परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लिया। हमें समझ आ गया था कि अगर हम हार्ड लेंथ या हाफ-वॉली पर गेंदबाजी करेंगे, तो गेंद सीधे स्टैंड में जाएगी। इसलिए, जल्द से जल्द यॉर्कर डालना ही बेहतर था। और हमने इसे बहुत शानदार तरीके से लागू किया।

[न्यूजीलैंड के मैदानों के बदलते आकार के अनुसार ढलने पर] बिल्कुल, और हवा भी हर जगह हमारे साथ ही चल रही है। बार-बार ठंड बढ़ रही है। लेकिन हमने तय किया है कि हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारा यही माइंडसेट रहेगा। और बेशक, हमने सीरीज जीत ली है, लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि काम आधा ही हुआ है।

वैभव और भुवनेश्वर को क्यों किया बाहर, श्रेयस ने बताया

[सीरीज जीतने के बाद भारत की अप्रोच पर] देखिए, अब तक के नतीजों की परवाह किए बिना, हमें आक्रामक बने रहना जरूरी है। लड़कों को भी यही संदेश दिया गया है। मौका चाहे जो भी हो, आपको शांत और स्थिर रहना है। और मुझे लगता है कि सभी का जोश बहुत हाई है।  [क्या कोई बदलाव है?] हाँ, हमने दो बदलाव किए हैं। वैभव की जगह ईशान और भुवी की जगह मयंक टीम में आए हैं।

भारत की टीम इस प्रकार है: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशन किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड की तरफ से नाथन स्मिथ को काइल जेमिसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। होस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डैरील मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर शामिल हैं।

ALSO READ:अभिषेक शर्मा ने “प्लेयर ऑफ़ मैच” लेते हुए युवराज सिंह के बारे में दिया ऐसा जीत लिया 140 करोड़ भारतीय का दिल

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...