भारत-ज़िम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे के मैदान में खेला गया. इस मैच में भारत ने एक बार फिर टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. श्रेयस ने अशोक शर्मा का डेब्यू कराया तो वही मयंक यादव की 2 साल बाद वापसी हुई. मयंक यादव ने लगभग 2 साल बाद भारत के लिए कमबैक किया और ZIM vs IND पहले T20I में घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया.
भारत ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा दिया. युवा गेंदबाजी लाइनअप ने ज़िम्बाब्वे की एक ना चलने दी. सबसे पहले मयंक यादव ने कहर बरपा दिया.
2 साल बाद लौटते ही मयंक ने पहले गेंद पर दिया झटका
आईपीएल में भी ज्यादा मुकाबला मयंक यादव नहीं खेल सके थे. चोट की वजह मयंक यादव भारतीय टीम से 2 साल तक बाहर रहे. लेकिन आज वह दिन था जब उनकी वापसी हुई और पहले ही गेंद पर इतिहास रच दिया. श्रेयस ने इस मैच में मयंक को अपना प्रमुख गेंदबाज के रूप में उतारा और पहला ओवर थमाया.
मयंक ने पहली गेंद पर ही उछाल लेती हुई आउटस्विंगर फेंकी. जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट इस रफ्तार और लाइन से पूरी तरह गच्चा खा गए. सीधे विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में समा गई. हालाँकि अंपायर ने आउट नहीं दिया फिर ईशान कप्तान से DRS की मांग कर दी. और भारत के लिए सफलता मिली.
मयंक ने तुरंत झटकी दूसरी विकेट, रच दिया इतिहास
पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर मयंक यादव ने अपना नाम भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक्स में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज करा लिया. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करने वाले भारत के महज़ तीसरे गेंदबाज बन गए. उनसे पहले यह अद्भुत और ऐतिहासिक कारनामा केवल दो ही भारतीय गेंदबाज कर पाए थे अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या.
मयंक यही नहीं उतरे वह जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे थे लग रहा हर गेंद पर विकेट चटका सकते है उन्हें कप्तान तीन ओवर दिया और विकेट चटका दिए. उन्होंने 3 ओवर में 3.3 के इकॉनमी से 10 रन देकर 2 विकेट चटकाया.
