'छोटी उम्र में इतना झेला...', जीत के बाद मयंक यादव ने बताया बस एक चीज वजह से टीम इंडिया में हुआ वापसी
'छोटी उम्र में इतना झेला...', जीत के बाद मयंक यादव ने बताया बस एक चीज वजह से टीम इंडिया में हुआ वापसी

भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने दो साल लंबे चोटिल अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में मयंक ने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की. उन्होंने अपने 4 ओवर में किसी भी बल्लेबाज को रन बनने का जायदा मौका नहीं दिया. वह प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया.

अक्टूबर 2024 के बाद अपना पहला मैच खेल रहे मयंक ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से जिम्बाब्वे की पारी बड़ा स्कोर बनाने को रोका.

मयंक यादव ने बताया 2 साल का दर्द

मयंक यादव ने माना उनका हौसल टूट गया था लेकिन बस देश के लिए खेलना है इसलिए उन्होंने की. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मयंक ने अपने उन 2 साल को याद किया, जब वह चोट से जूझ रहे थे. उनका हौसला टूट गया था. कहा कि,

“यह बहुत मुश्किल था. दो साल का अंतराल मेरे लिए एक इंसान के तौर पर बहुत चुनौतीपूर्ण था… मैं उस समय सिर्फ 22-23 साल का था, इसलिए मुझ पर हमेशा लगता था कि मुझे इतनी कम उम्र में इतना कुछ झेलना पड़ा. लेकिन देश के लिए खेलने का हर खिलाड़ी का बचपन का सपना होता है. यही मेरे लिए प्रेरणा थी.”

श्रेयस की जमकर की तारीफ

मयंक ने कप्तान श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि श्रेयस ने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा जताया और उन्हें अपनी गेंदबाजी करने की पूरी आजादी दी. यह मैच श्रेयस अय्यर की बतौर टी20 कप्तान पहली जीत भी रहा. भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

बता दें, मयंक यादव की यह वापसी भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी है. तेज गेंदबाजी की अपनी क्षमता और मानसिक मजबूती के साथ ‘राजधानी एक्सप्रेस’ एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धुरी बनने के लिए तैयार दिख रहे हैं.

मयंक के अलावा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मयंक यादव को मिला.

ALSO READ:मैच जीतने के बाद प्रिंस यादव ने गंभीर को किया नजरअंदाज, इन्हें दिया पूरा श्रेय

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...