ईशान-तिलक का बवाल, लक्ष्मण ने अभिषेक से पलटवा दिया पूरा गेम, दूसरा मैच जीत भारत ने लगाया दहाड़, जीत लिया मैच

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और फिर कसी हुई गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में भी बुरी तरह हराया. हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले गए इस मैच में भारत ने 90 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली और सीरीज अपने नाम कर लिया.

ईशान और तिलक ने खूब कुटा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के तरफ इ वैभव सूर्यवंशी ने भी छोटी लेकिन आक्रामक पारी खेली 20 रन, 9 गेंद में बनाया. अभिषेक 8 रन बनकर आउट हुए लेकिन उसके बाद इशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 29  गेंदों पर 60 रन बनाए. दोनों के बीच हुई साझेदारी ने मैच का पासा पलट दिया. फिनिशंग का काम भी निचले क्रम के बल्लेबाज किये.  श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने पावर-प्ले से लेकर डेथ ओवर तक आक्रमक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. और 219 रन बना सकी.

अभिषेक ने बल्ले से नहीं गेंद पलटा बाजी

जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले में ही टीम ने 4 विकेट गंवा दिए और स्कोर 49/4 तक पहुंच गया. कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका. मरुमानी ने 24 रन बनाकर थोड़ी लड़ाई दिखाई, जबकि रयान बर्ल ने 17 रन जोड़े. बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आएभारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा.

अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला लेकिन कोच लक्ष्मण ने उनका गेंदबाजी से फायदा उठाया और 2.5 ओवर में केवल 3 रन दिया और 3 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया. तेज गेंदबाज यश ठाकुर (डेब्यू मैच) ने 2 और प्रिंस ने 2 विकेट चटकाए.  स्पिन और पेस दोनों विभागों से भारत को सफलता मिली.

ALSO READ:IND vs ZIM: ईशान का तूफ़ान, तिलक नाम का हरारे मैदान में आया बवंडर, अभिषेक-श्रेयस फ्लॉप, भारत ने ठोके 219 रन

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...