हाल ही में भारत का टेस्ट सीरीज शुरू होने वाला है. जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेला जायेगा . वही भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज हुई थी जिसमे कप्तान हैरी ब्रूक ने सीरीज जीता था. इससे पहले ही इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद टेस्ट में नये कप्तान और कोच की खोज हो रही थी. जिसमे कई भारतीय के नाम भी आ रहे थे लेकिन अब नए का नाम ऐलान कर दिया गया है.
टेस्ट के लिए नए कोच और नए कप्तान का ऐलान
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूजीलैंड के और चेन्नई सुपर किंग्स के लम्बे समय तक रहे कोच दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है. साथ ही महान बल्लेबाज जो रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाया गया है. यह फैसला ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट से हटाने के बाद लिया गया है. वह अब वाइट बॉल के कोच होंगे.
53 वर्षीय फ्लेमिंग आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ 18 साल तक जुड़े रहे और टीम को रिकॉर्ड 5 खिताब दिलाए. उन्होंने CSK को 10 बार फाइनल तक पहुंचाया. खिलाड़ी के रूप में फ्लेमिंग न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे. उन्होंने 80 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और 28 जीत हासिल की.
टेस्ट टीम का ऐलान
2027 एशेज सीरीज और अन्य बड़े टूर्नामेंट्स को देखते हुए फ्लेमिंग-रूट कॉम्बिनेशन मजबूत माना जा रहा है. इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं. जो रूट इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. उन्होंने 2017 से 2022 तक 65 टेस्ट में कप्तानी की और 27 मैच जिताए. रूट का अनुभव और स्थिरता इंग्लैंड के लिए बड़ी राहत है.
ALSO READ:W W W W W W….टीम इंडिया छोड़ने के बाद कुलदीप यादव ने इंग्लैंड में काटा ग़दर, चटकाए 6 विकेट
