एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हुआ ऐलान, कप्तान-उपकप्तान का नाम हुआ ऐलान
एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हुआ ऐलान, कप्तान-उपकप्तान का नाम हुआ ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी एसीसी महिला एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. हाल ही में इंग्लैंड में हुए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. उस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने माना था अब टी20 स्क्वाड में कप्तानी और टीम में बदलाव किये जायेंगे. क्योकि हरमनप्रीत की कप्तानी पर सवाल उठे थे.

एशिया कप में इस खिलाड़ी को चुना कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को महिला एशिया कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कप्तानी को लेकर अब तक बदलाव नहीं हुआ है अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को एक बार फिर कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान रहेंगी. टीम में निरंतरता पर जोर देते हुए चयनकर्ताओं ने मुख्य रूप से उसी कोर ग्रुप को बरकरार रखा है, जो आगामी एशियाई खेलों में भी उतरेगा.

भारतीय टीम में हुए ये बदलाव, शतक ठोकने के बावजूद किया गया बाहर

टीम में सबसे चर्चा का विषय यास्तिका भाटिया का बाहर होना रहा. लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक जमाने वाली यास्तिका को एक बार फिर जगह नहीं मिली. चयनकर्ता युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जी. कमलिनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल करते रहे हैं. ऋचा घोष मुख्य विकेटकीपर बनी रहेंगी. वही श्रेयंका पाटिल विश्वकप में चोटिल हो चुकी थी वह भी इस स्क्वाड में शामिल नही हुई है.

कब खेला जायेगा एशिया कप

महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन यह टूर्नामेंट अगस्त के अंत से सितंबर के मध्य तक खेला जाना संभावित है. इसके तुरंत बाद 17 से 22 सितंबर तक जापान में एशियाई खेलों का आयोजन होगा, जहां भारत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा.

बता दें, एशिया कप में चयनित कुछ खिलाड़ी  स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष वर्तमान में इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेल रही हैं.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन. श्री चरणी और नंदनी शर्मा.

रिजर्व खिलाड़ियों: प्रतिका रावल, उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे और मिन्नू मणि शामिल हैं

ALSO READ:अर्शदीप सिंह ने चुना भारतीय टीम का ऑल फ़ॉर्मेट इंडिया XI, रोहित के साथ नाइंसाफी, भुवनेश्वर को नही खुद को दी जगह

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...