IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे पर पहुंच चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई है. हालाँकि इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को कुछ बड़े झटके लगे है. वही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए IND vs SL का यह 2 टेस्ट जीतना भारत के लिए बेहद अहम् है. इस सीरीज से पहले दोनों टीम ने वार्म अप मैच भी खेलेगी. कब, कहां कैसे खेली जाएगी यह मैच देखते हैं.
भारत-श्रीलंका (IND vs SL) के बीच वार्मअप मैच का शेड्यूल
IND vs SL सीरीज से पहले टीम एक महत्वपूर्ण वॉर्म-अप मैच खेलेगी. यह प्रैक्टिस मुकाबला श्रीलंका इलेवन के खिलाफ होगा. प्रैक्टिस मैच 7 अगस्त (शुक्रवार) से 9 अगस्त (रविवार) तक चलेगा. यह तीन दिवसीय फर्स्ट-क्लास वॉर्म-अप मैच है. पहले इसे चार दिन का रखा गया था, लेकिन बाद में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसे तीन दिन का कर दिया. मुकाबला कोलंबो के नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) ग्राउंड पर खेला जाएगा.
IND vs SL मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज से पहले मैच परिस्थितियों में खुद को परखने का अच्छा मौका होगा. खिलाड़ी पिच की स्थिति, मौसम और स्थानीय परिस्थितियों का अंदाजा लगा सकेंगे.
15 अगस्त से शुरू होगा टेस्ट मैच
प्रैक्टिस मैच के बाद टीम गाले रवाना होगी, जहां 15 से 19 अगस्त तक पहला टेस्ट खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होगा. दोनों टेस्ट मैच भी सुबह 10 बजे शुरू होंगे. यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है. भारत इस साइकिल में अच्छे अंक हासिल करना चाहता है. शुभमन गिल कप्तान हैं, जबकि केएल राहुल उपकप्तान. स्क्वाड में रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस पर नजर बनी हुई है.
ALSO READ:ईशान किशन ने छोड़ा क्रिकेट? RBI में नौकरी करने पहुंचे ईशान! जानिए कितनी मिलती हैं सैलरी
