'आप मुझे टीम से निकाल दो, मैं पीछे नहीं हटूंगा', रोहित शर्मा का BCCI को जवाब, दिग्गज ने किया बड़ा दावा
'आप मुझे टीम से निकाल दो, मैं पीछे नहीं हटूंगा', रोहित शर्मा का BCCI को जवाब, दिग्गज ने किया बड़ा दावा

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर खूब चर्चा हुई. ऐसा कहा जाने लगा लॉर्ड्स के मैदान में रोहित का आखिरी वनडे मैच होगा. लेकिन हिटमैन ने ऐसा नहीं किया. रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ता रोहित से उनके भविष्य को लेकर साफ़ कर चुके थे वह वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं रहेंगे.

लेकिन इन सब के बाद भी हिटमैन ने अपने प्रदर्शन पर फोकस किया और अभी भी खेलने का कई फैसला किया. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ा दावा किया है. जिसमे वह बता रहे हैं रोहित ने अपना रुख साफ़ कर दिया है.

‘आप मुझे टीम से ड्रॉप कर दो, मैं पीछे नहीं हटूंगा’

कैफ का मानना है कि, रोहित का रवैया अब पूरी तरह साफ है. लॉर्ड्स में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की है. उन्होंने संन्यास नहीं बल्कि शतक से जवाब दिया है. मानो चयनकर्ताओं से कह रहे हैं कि अगर मेरी जगह टीम में नहीं है तो आप फैसला लीजिए और मुझे ड्रॉप कर दीजिए, लेकिन मैं खुद पीछे हटने या संन्यास लेने वाला नहीं हूं. लॉर्ड्स पर 138 रनों की धमाकेदार पारी ने साबित कर दिया कि रोहित का बल्ला अभी भी तेज है और उनका पूरा फोकस खेलने पर है.

रोहित को लेकर स्थिति साफ़ कर देना चाहिए

इंग्लैंड सीरीज के शुरुआती मैचों में रन न आने के बाद रोहित पर दबाव था, लेकिन लॉर्ड्स में उन्होंने न सिर्फ आलोचकों को जवाब दिया बल्कि खुद को पहले भारतीय वनडे बल्लेबाज के रूप में लॉर्ड्स पर शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

कैफ का मानना है कि रोहित अब खुद संन्यास का ऐलान नहीं करेंगे. अगर चयनकर्ता बदलाव चाहते हैं तो फैसला उन्हें ही लेना होगा. रोहित की जगह को लेकर बना असमंजस जल्द खत्म होना चाहिए, ताकि टीम वर्ल्ड कप की तैयारी पर पूरा ध्यान दे सके.

ALSO READ:IND vs SL टेस्ट से पहले 3 दिवसीय मैच खेलेगा भारत-श्रीलंका, जानिए कब, कहां, कैसे खेला जायेगा यह मुकाबला

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...