IND vs SL

IND vs SL: भारत टीम अभी श्रीलंका दौरे पर हैं. जहाँ भारत 2 टेस्ट मैच खेलेगा उससे पहले दोनों टीम के बीच 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है. टेस्ट मैच से पहले तैयारियों बेहद अहम् मैच खेला जा रहा है. यह मैच 7 से 9 अगस्त तक खेला जायेगा. पहले दिन श्रीलंका XI ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन IND vs SL के इस मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल प्रैक्टिस सेशन के दौरान दाहिनी रिंग फिंगर में चोट के कारण मैदान पर नहीं उतरे. बीसीसीआई ने उन्हें आराम दिया और उनकी जगह केएल राहुल को कप्तान बनाया.

IND vs SL वार्म अप पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 363 रन पर 8 विकेट गंवाकर मजबूत स्थिति बना ली. भारत की गेंदबाजी एक बार फिर श्रीलंका के सामने कुछ ख़ास नहीं कर सकी और जमकर रन लुटाये.

IND vs SL: श्रीलंका ने खूब धोया, भारत की गेंदबाजी फिर

श्रीलंका XI की शुरुआत शानदार रही ओपनर निशान फर्नांडो ने आक्रामक अंदाज में 65 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था. रविंदु रसांथा ने धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए 143 गेंदों पर 71 रन बनाए. दोनों ने 100 से अधिक रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप खड़ी की. विकेट कोई भी गेंदबाज नहीं निकाल रहा था तभी पला विकेट रन आउट के रूप में मिला. फर्नांडो रन आउट होने के बाद भी श्रीलंका का दबाव बना रहा. इस मैच में स्पिनर बाद में कमाल दिखाया

पासिंदु सूरियाबंदारा 35, पवन रत्नायके 39 और आहान विक्रमसिंघे 31 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान सोनल दिनुशा ने महत्वपूर्ण 52 रनों की पारी खेली, जबकि रमेश मेंडिस ने 32 रन जोड़कर टीम को मजबूत किया. दिन के अंत में केशरा नुवंता और दिलुम सुदीरा क्रीज पर मौजूद थे.

IND vs SL मैच में स्पिनर्स ने पलटा गेम

IND vs SL वार्म अप मैच में  भारतीय गेंदबाजी में स्पिनर्स ने मुख्य भूमिका निभाई. मानव सुतार ने 13 ओवर में महज 33 रन देकर 2 विकेट लिए. रवींद्र जडेजा (2/64) और कुलदीप यादव (2/76) ने भी दो-दो शिकार किए. युवा तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार को एक विकेट मिला. मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा सहित पेसर्स के हाथ खाली रही. शुरुआती  में भारतीय फील्डिंग और गेंदबाजी दोनों में कमियां नजर आई खुद कप्तान केएल राहुल ने स्लिप पर आसान सा कैचड्रॉप किया था, लेकिन बाद में स्पिनर्स ने मैच में वापसी कराई. भारत को श्रीलंका को ऑलआउट करने के लिए अभी भी 2 विकेट चाहिए.

ALSO READ:एशिया कप 2026 का शेड्यूल हुआ ऐलान, भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख आई सामने, भारत का देखने पूरा शेड्यूल

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...