2027 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. इस विश्वकप को लेकर कई दिग्गज ने अपनी बेहतरीन टीम चुनी है. इस क्रम में अभिनव मुकुंद ने भी कुछ समय पहले टीम चुनी. पूर्व भारतीय ओपनर अभिनव मुकुंद ने हाल ही में 2027 वनडे विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया था. अब पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस टीम का विश्लेषण करते हुए उसे 10 में से 8 अंक दिए हैं. आकाश ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी.
रोहित-गिल ओपनर, विश्वकप के लिए इन खिलाड़ी को चुना
अभिनव मुकुंद ने विश्वकप के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा को जगह दी गई है. विराट कोहली नंबर-3 पर हैं, जबकि श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और बैकअप के रूप में ईशान किशन शामिल हैं. ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को चुना गया है. विशेषज्ञ स्पिनर कुलदीप यादव हैं. तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर ब्रार की पांच सदस्यीय गेंदबाज है. इस टीम पर आकाश चोपड़ा ने क्या कहा है.
आकाश चोपड़ा ने बस इन खिलाड़ी के नाम जताई सहमत
आकाश चोपड़ा ने टॉप-5 (गिल, रोहित, कोहली, अय्यर, राहुल) पर सहमति जताई. लेकिन उन्होंने कहा कि ईशान किशन भी लगभग पक्के लगते हैं. हार्दिक नंबर-6 पर, अक्षर या सुंदर नंबर-7 पर और हर्षित राणा नंबर-8 पर खेल सकते हैं।.आकाश ने पांच शुद्ध तेज गेंदबाजों वाली अटैक को दिलचस्प बताया.
आकाश ने कुछ कमियों की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि टीम में लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज (अर्शदीप सिंह) की कमी खल रही है. रवींद्र जडेजा और नीतिश कुमार रेड्डी को भी मिस किया जा रहा है. वाशिंगटन सुंदर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आकाश ने कहा कि वनडे में उन्हें अभी तक बड़ा रोल नहीं मिला है. यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस टीम में नहीं है.
