भारत को विश्वकप चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव का अचानक से टीम से बाहर कर दिया गया था. कप्तानी छिनना ही नहीं बल्कि विश्वकप एक बाद एक मैच में भी सूर्या को बतौअर बल्लेबाज खेलने को मौका नहीं दिया गया. नतीजा अब उनकी टीम में वापसी की जटिलता सुलझती नजर नहीं आ रही थी. हालाँकि सूर्या अपने प्रैक्टिस में कोई कमी नहीं छोड़े है और एक्सपर्ट की माने तो उनकी वापसी हो सकती है. लेकिन इस बीच पूर्व कप्तान ने तो अलग ही कर दिया. उनको एक टीम में एंट्री में मिल चुकी है. और उनके मैच का ऐलान भी हो गया है.
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का ऐलान
सूर्या जब से टीम इडिया से बाहर हुए तब से आईपीएल 2026 के बाद से उन्होंने कोई पेशेवर क्रिकेट मैच नहीं खेला है. लेकिन अब वह मैदान में फिर वापसी कर रहे है उनके अगले मैच अक ऐलान हुआ है. अब वे बेसबॉल के जरिए वापसी कर रहे हैं.
दरअसल, अमेरिका की मशहूर मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने भारत में अपना पहला बड़ा इवेंट आयोजित करने की घोषणा की है. अक्टूबर 2026 में मुंबई में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट के स्टार सूर्यकुमार यादव भी हिस्सा लेंगे. यह इवेंट MLBx प्रोग्राम के तहत होगा, जिसमें सूर्यकुमार यादव बेसबॉल के नए अवतार में नजर आएंगे.
टीम में मिली एंट्री नए अंदाज में खेलेंगे मैच
24 अक्टूबर को अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मुंबई फुटबॉल एरीना में यह ऐतिहासिक इवेंट आयोजित किया जाएगा. MLBx भारत में पहली बार पेश हो रहा है. इससे पहले अन्य देशों में भी इसके कार्यक्रम हो चुके हैं. भारतीय खेल प्रेमियों के लिए यह एकदम नया और रोमांचक अनुभव साबित होगा.
इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव के साथ MLB के दिग्गज खिलाड़ी निक स्विशर और एड्रियन गोंजालेज भी खेलेंगे. गौरतलब है कि पिछले महीने ही MLB ने सूर्यकुमार यादव को भारत में बेसबॉल को बढ़ावा देने के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था. अब वे खुद इस खेल को मैदान पर खेलकर प्रमोट करेंगे.
