पुजारा-पंत बाहर, सहवाग को चुना ओपनर, रॉबिन उथप्पा ने चुनी अपनी बेस्ट भारतीय टेस्ट टीम
पुजारा-पंत बाहर, सहवाग को चुना ओपनर, रॉबिन उथप्पा ने चुनी अपनी बेस्ट भारतीय टेस्ट टीम

टीम इंडिया अभी श्रीलंका दौरे पर टेस्ट मैच खेलने के लिए पहुंची हैं. टेस्ट में हालिया प्रदर्शन भारत का कुछ ख़ास नहीं रहा है वह भी किसी मजबूत टीम के खिलाफ. टेस्ट में भी पहले रोहित कप्तान थे जो अब शुभमन गिल बन चुके हैं. इस बीच  टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भारत की बेस्ट टेस्ट टीम का चयन किया है. भारत में टेस्ट स्क्वाड में अब तक कई बेहतरीन खिलाड़ी खेल चुके है. इसलिए अब उथप्पा ने अपनी बेस्ट टेस्ट टीम का ऐलान किया है.

उथप्पा ने गावस्कर को नही इन्हें चुना टेस्ट ओपनर

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले उथप्पा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी पसंद की टीम बताई. इस चयन में कई दिग्गजों को जगह दी है, लेकिन कुछ बड़े नामों को बाहर रखा है. उथप्पा ने अपनी टेस्ट में ओपनर की जोड़ी के रूप में वीरेंद्र सहवाग और केएल राहुल को चुना.

जो कि यह चौकाता है हलानाकी ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट के लिए बेहतरीन बल्लेबाज. सुनील गावस्कर के बजाय उन्होंने सहवाग सहवाग को चुना जबकि दूसरे ओपनर के लिए गौतम गंभीर और केएल राहुल में से राहुल का नाम लिया.

पुजारा-ऋषभ पंत को भी किया बाहर, द्रविड़ सचिन, कोहली को मौका

उन्होंने तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ को जगह दी गई, जिन्हें चेतेश्वर पुजारा से बेहतर माना गया. चौथे स्थान पर सचिन तेंदुलकर और पांचवें पर विराट कोहली को रखा है. विकेटकीपर के रूप में एमएस धोनी को चुना गया, जबकि ऋषभ पंत को टीम से बाहर रखा. ऑलराउंडर की भूमिका में कपिल देव को शामिल किया गया. स्पिनरों में आर अश्विन और अनिल कुंबले को जगह मिली, जबकि तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को चुना गया. उथप्पा की टीम में दो स्पिनर, एक ऑलराउंडर और दो तेज गेंदबाज शामिल हैं.

इस चयन में उथप्पा ने सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, जवागल श्रीनाथ, मोहम्मद शमी और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ROBBIE UTHAPPA (@robinaiyudauthappa)

उथप्पा की ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग इलेवन

वीरेंद्र सहवाग, केएल राहुल, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी, कपिल देव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान और अनिल कुंबले.

ALSO READ:सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का हुआ ऐलान! आख़िरकार टीम में मिली एंट्री, नए अंदाज में खेलेंगे मैच

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...