भारतीय टीम इस समय चोटिल खिलाड़ियों से लगातार जूझ रही है. श्रीलंका टेस्ट सीरीज में एक के बाद एक खिलाड़ी बाहर हो रहे हैं. अब तक कुल 5 खिलाड़ी बाहर ही चुके हैं. अभी हाल ही में जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद BCCI ने आकिब नबी का रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है. अब BCCI ने एक नए रिप्लेसमेंट का ऐलान हुआ है. ऐसे में लगभग 2 साल बाद एक और धाकड़ बल्लेबाज का टीम इंडिया में वापसी हुई है.
साईं सुदर्शन की जगह BCCI ने इस खिलाड़ी को किया शामिल
भारतीय क्रिकेट टीम में एक बार फिर सरफराज खान की वापसी हो गई है. श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 15 अगस्त से गॉल में पहला टेस्ट से ठीक पहले BCCI ने चोटिल साईं सुदर्शन की जगह मुंबई के अनुभवी बल्लेबाज सरफराज खान को स्क्वॉड में शामिल कर लिया है.
साईं सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. वे पिछले महीने इंडिया ए के श्रीलंका दौरे के दौरान चोटिल हुए थे और बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिकवरी कर रहे थे. बीसीसीआई के आधिकारिक बयान के अनुसार, उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है और मेडिकल टीम नजर रख रही है, लेकिन वे समय पर फिट नहीं हो पाए.
3 दिन पहले BCCI को मारा था ताना
खास बात यह है कि महज 2-3 दिन पहले ही सरफराज ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने फिल्म ‘जर्सी’ का एक सीन पोस्ट करते हुए लिखा था, “मैं फिट न भी बैठूं, लेकिन अपनी पूरी ताकत से लड़ूंगा. टीम इंडिया और इंडिया ए स्क्वॉड से लगातार नजरअंदाज किए जाने के बीच यह पोस्ट बीसीसीआई और सेलेक्टर्स के लिए एक तरह का ताना या संदेश मानी गई थी. फैन्स और मीडिया में यह वायरल हो गई थी.
स28 वर्षीय इस बल्लेबाज ने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट खेले हैं. 2 साल बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई है. आखिरी बार वे नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे.
