IND vs AFG: भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच और वनडे मैच खेला था. जिसमे भारत ने पहली बार होस्ट किया था अफगानिस्तान को अब अफगानिस्तान भारत की मेजबानी करेगा और IND vs AFG के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज अफगानिस्तान की “होम” सीरीज मानी जाएगी. हालांकि मैच भारत की धरती पर हो रहे हैं. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के खिलाफ (IND vs AFG) तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है. सभी तीन मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
IND vs AFG टी20 जानिए, कब, कहां खेला जायेगा यह मैच
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO नसीब खान ने बोर्ड के हितधारकों और कमर्शियल पार्टनर्स को भेजे पत्र में BCCI की सहमति के साथ तारीखों और वेन्यू की पुष्टि की है. भारत-अफगान (IND vs AFG) का शेड्यूल इस प्रकार है:पहला टी20I: 13 सितंबर 2026, दूसरा टी20I 15 सितंबर, तीसरा टी20I 17 सितंबर 2026 को खेला जायेगा. सभी तीन मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.
यह ऐतिहासिक मौका है क्योंकि अफगानिस्तान पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में भारत में ही मेजबानी कर रहा है. इससे पहले अफगान टीम भारत में लखनऊ, देहरादून और ग्रेटर नोएडा जैसे वेन्यू पर अपने होम मैच खेल चुकी है, लेकिन भारत के खिलाफ यह पहली आधिकारिक होम सीरीज होगी.
एशियन गेम्स से पहले होगा मुक़ाबला
जून 2026 में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज की मेजबानी की थी. अब यह IND vs AFG टी20 सीरीज दोनों टीमों के बीच इस साल तीनों फॉर्मेट में द्विपक्षीय मुकाबलों को पूरा करेगी. सीरीज एशियन गेम्स सितंबर के अंत में होना है उससे ठीक पहले खेली जाएगी, इसलिए दोनों टीमों के लिए यह अच्छी तैयारी का मौका भी होगा. क्रिकेट फैन्स के लिए दिल्ली में रोमांचक टी20 एक्शन के लिए टीमों और स्क्वॉड की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है.
ALSO READ:भारत को लगा झटका, रेप आरोप में अभिषेक हुए गिरफ्तार, इस मामले में खिलाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!
