गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त 2026 को आज शुरू हो गया. टॉस में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीत हासिल की और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया इस सीरीज में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी.
श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश में होगा. इसलिए भारतीय टीम अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के साथ उतरी है. यह मैदान स्पिन फ्रेंडली है. टॉस के बाद भरतीय टीम के कप्तान ने प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया है.
टॉस के बाद कप्तान गिल ने क्या कहा
गिल ने टॉस जीता उन्होंने बल्लेबाजी का चुनाव किया और कहा कि,
हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे; पिच अच्छी लग रही है और मौसम भी बढ़िया है, इसलिए उम्मीद है कि हमारे लिए क्रिकेट का यह दिन अच्छा रहेगा. हमने उसी प्लेइंग XI को चुना है जो पिछले मैच में खेली थी. हमारे पास पाँच गेंदबाज़ हैं – दो तेज़ गेंदबाज़ और तीन स्पिनर. अपने देश की कप्तानी करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, और इस मौके पर तो यह और भी खास है. यह हमारे लिए स्वतंत्रता दिवस है और हमारा 600वाँ टेस्ट मैच भी है, इसलिए हम इसके लिए उत्साहित हैं.”
भारतीय टीम की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
