भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में कप्तान गिल ने टॉस जीत लिया और पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया. मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिन का खेल खत्म होने  तक मजबूत स्थिति आ चुकी थी. शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और दिन समाप्त होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए.

हालांकि अंतिम में भारत को एक और विकेट का नुकसान झेलना पड़ा. वही पिछले मैच की तरह इस मैच में देवदत्त पद्दिकल ने भारत के लिए बेहतरीन पारी खेली.

केएल फ्लॉप, देवदत्त पद्दिकल का कोहराम

बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल महज 18 रन बनाकर लाहिरु कुमारा की गेंद पर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट हो गए. यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में 45 रन बनाए, लेकिन असिता फर्नांडो की शानदार गेंद पर आउट हो गए. भारत दो विकेट पर 66 रन पर सिमट गया था. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल ने पारी को संभाला, दोनों ने 120 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. गिल ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन फर्नांडो के हाथों 50 रन पर आउट हो गए.

वही अगला झटका भारत को विकेट के रूप नहीं बल्कि चोट के रुप में लगा. ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए.

द्दिकल का कोहराम ठोका शतक

पडिक्कल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया. उन्होंने 117 रन बनाए, लेकिन बाद में केशरा नुवंथा की गेंद पर आउट हो गए, रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने अंत तक पारी को संभालने की कोशिश की. लेकिन जडेजा नाबाद 43 रन बनाकर आउट हो गये. श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो ने 3 विकेट चटकाए, जबकि कुमारा और नुवंथा ने एक-एक विकेट लिया. प्रभात जयसूर्या ने कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन किफायती गेंदबाजी की.

ALSO READ:IND vs SL: बीच मैच में ऋषभ पन्त ने छोड़ा मैदान! भारत को लगा बड़ा झटका! इस वजह से बाहर हुए पंत!

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...