भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक हुई थी. अब वह क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना दिया है. यशस्वी पर बैन लगाने की भी चर्चा की जा रही है. यशस्वी के आउट होने के बाद हुई इस घटना पर कमेंट्री पैनल और सोशल मीडिया में राय बंटी हुई है. अब खुद यशस्वी ने इस बवाल पर जवाब देकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.
यशस्वी और असिता फर्नांडो के बीच हुई लड़ाई,
रविवार को भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत किये थे. उन्होंने 53 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 45 रन बनाए थे. तभी असिता फर्नांडो की इनस्विंग गेंद पर अंदर की किनारे से विकेट पर गेंद लग गई और वे आउट हो गए. फर्नांडो ने जोरदार सेलिब्रेशन के साथ यशस्वी को सेंड-ऑफ दिया. यशस्वी पहले पवेलियन की ओर जा रहे थे, लेकिन फर्नांडो की कुछ बात उनको अच्छी नही लगी जिसे सुनकर वापस मुड़े और दोनों आमने-सामने आ गए. और दोनों के बीच तीखी बहस हो गयी और यशस्वी के हेलमेट का फर्नांडो के माथे से सटा दिया.
श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया. भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी कहा कि यह मोमेंट की गर्मी में हुआ, लेकिन शारीरिक संपर्क नहीं होना चाहिए था.
यशस्वी ने इस घटना पार दिया जवाब
इस घटना के बाद क्रिकबज़ ने पोस्ट किया और पुछा “क्या यशस्वी जायसवाल ने लाइन क्रॉस की?” और हर्षा भोगले की राय मांगी. इस पर यशस्वी जायसवाल ने खुद जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “अगर आपको नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, तो कृपया कोई राय न दे. अगर कोई हद पार करता है, तो हमें उन्हें यह बताना होगा कि भारत लड़ेगा और जवाब देगा.” यानी अगर कोई लाइन क्रॉस करे तो जवाब देना जरूरी है, भारत लड़ेगा और जवाब देगा.
Yashasvi Jaiswal’s reply to the incident with Asitha Fernando 🗣️ pic.twitter.com/jXGFky75Za
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 24, 2026
