भारत-श्रीलंका (IND vs SL) दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. दुसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए पारी को मजबूत किया. शुभमन गिल की टीम ने पहले दिन के 300/5 से आगे बढ़ते हुए दुसरे दिन 503/9 का स्कोर खड़ा कर लिया. IND vs SL मैच में दूसरा दिन ध्रुव जुरेल के नाम रहा है. उन्होंने बेहतरीन की नाबाद शतकीय पारी खेली. कोलंबो के मैदान में कहर बरपा दिया. उछ्ल्ले बल्लेबाज के साथ मिलकर अपना शतक पूरा किया साथ में भारत को स्कोर 503 तक पहुँचाया.
दुसरे दिन चोटिल पंत की हुई वापसी, खेली तूफानी पारी
ध्रुव जुरेल नाबाद 115 रन पारी खेली, बीच में बारिश ने खेल रोक दिया तब जुरेल 95 रन पर थे. IND vs SL के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल (117) और शुभमन गिल (50) की पारी के बाद दूसरे दिन ऋषभ पंत ने वापसी की. चोटिल होने के बावजूद पंत ने आक्रामक अंदाज में 63 रन बनाए, जिसमें छक्के और चौके शामिल थे. उन्होंने टीम को गति दी, लेकिन केशरा नुवंथा की गेंद पर आउट हो गए. रवींद्र जडेजा 43 रन पर सिमटे, जबकि डेब्यूटेंट सारांश जैन महज 6 रन बनाकर आउट हुए.
IND vs SL मैच में ध्रुव जुरेल ने मचाया कोहराम ठोका शतक
इसके बाद ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला. उन्होंने अर्धशतक पूरा किया और मानव सुथार के साथ साझेदारी की. सुथार 18 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर कैच आउट हो गए. जुरेल ने मोहम्मद सिराज के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 95 रन तक पहुंच गए. वे शतक से महज पांच रन दूर थे, जब अचानक बारिश शुरू हो गई और कवर लग गए. बारिश के बाद जुरेल बल्लेबाजी करने उतरे और शानदार शतक लगाया. सिराज आउट होते ही हुए प्रसिद्ध बल्लेबाजी के लिए आये. दोनों ने मिलकर भारत को स्कोर 500 के पार पहुँचाया.
IND vs SL मैच में श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो सबसे सफल रहे. उन्होंने चार विकेट चटकाए। नुवंथा ने दो और जयसूर्या ने एक विकेट लिया. भारत ने गॉल टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. कोलंबो में भी वे बड़ी लीड बनाने की कोशिश में हैं.
ALSO READ:यशस्वी ने बताया क्यों आयी मारपीट की नौबत? आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- “नहीं जानते हो तो मत…”
