पृथ्वी शॉ फ्लॉप, सरफराज के भाई शतक से चुके, ऋतुराज ने ठोका अर्धशतक, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला
पृथ्वी शॉ फ्लॉप, सरफराज के भाई शतक से चुके, ऋतुराज ने ठोका अर्धशतक, रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

भारत के घरेलु क्रिकेट में इस समय दलीप ट्रॉफी का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. क्वाटर फाइनल का मुकाबला जहाँ ईशान की कप्तानी वाली टीम आज सेमीफाइनल में पहुँच गयी है. वही आज खेले दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टरफाइनल में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया. तीसरे दिन वेस्ट जोन को जीत के लिए 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुशीर खान और ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार पारियों के बावजूद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.

पृथ्वी शॉ फ्लॉप रहे, ऋतुराज ने ठोका अर्धशतक

वेस्ट जोन की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही. ओपनर पृथ्वी शॉ महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. हार्विक देसाई भी सस्ते में पवेलियन लौटे. इसके बाद मुशीर खान और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को संभाला. दोनों ने 111 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. ऋतुराज ने 70 गेंदों पर 66 रन (7 चौके) ठोककर अर्धशतक जड़ा, लेकिन मिक्स-अप में रन आउट हो गए. और यही से मुसीबत शुरू हुई.

सरफराज के भाई मुशीर ने ठोका शतक

मुशीर खान ने 126 गेंदों पर 96 रन (8 चौके, 2 छक्के) की शानदार पारी खेली. वे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एक आक्रामक शॉट में कैच आउट हो गए. उनकी पारी ने वेस्ट जोन को 195/3 तक पहुंचा दिया था, लेकिन उसके बाद नॉर्थ जोन ने वापसी की. आखिरी 30 मिनट में चार विकेट गिरने से वेस्ट जोन 220/7 पर सिमट गया.

यह मुकाबला चौथे दिन रोमांचक समापन की ओर बढ़ रहा है. मुशीर और ऋतुराज की पारियों ने वेस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, लेकिन देर से विकेट गिरने से मैच किसी भी तरफ जा सकता है.

ALSO READ:W W…वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में मचाया कोहराम, महज ढाई दिनों में जीत कर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...