युवराज सिंह बने नए कोच, भारतीय फैन्स को मिली खुशखबरी, टीम में मिला नया बैटिंग कोच

44 वर्षीय युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप दोनों में वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने हाल के वर्षों में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ियों का मेंटरिंग भी किया है। और अब युवराज सिंह एक नए रूप में नजर आने वाले हैं उन्हें टीम में एक नयी जिम्मेदारी दी गयी है.

युवराज सिंह बने बैटिंग कोच

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 सीजन के लिए असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रैंचाइजी ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह युवराज का आईपीएल में पहला औपचारिक कोचिंग रोल है। वे हेड कोच सौरव गांगुली के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे।

युवराज ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ जीवन के नए अध्याय की शुरुआत को लेकर उत्साहित हूं। फ्रैंचाइजी से पुराना नाता है और मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं, इसलिए यह मौका खास है। दादा (सौरव गांगुली) के साथ इस बार कोच के रूप में काम करने का इंतजार है। कोचिंग मेरे लिए जुनून है। प्रतिभाशाली स्क्वाड के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है।”

दिल्ली से खेल चुके हैं युवराज सिंह

दिल्ली कैपिटल्स के साथ युवराज का पुराना रिश्ता है। 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने उन्हें रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उस समय आईपीएल का सबसे महंगा सौदा था। उन्होंने उस सीजन में 14 मैच खेले।

फ्रैंचाइजी के सह-मालिकों ने युवराज का स्वागत करते हुए कहा कि वे भारतीय क्रिकेट के महान मैच-विनर हैं। उनकी अनुभव, जीतने की मानसिकता और खिलाड़ियों को मेंटर करने की क्षमता टीम के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। सौरव गांगुली के नेतृत्व में कोचिंग स्टाफ में यह जोड़ टीम को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

युवराज सिंह बेहतरीन ऑलराउंडर का करियर

युवराज ने आईपीएल में कुल 132 मैच खेले, 2750 रन बनाए और 36 विकेट लिए। आक्रामक बैटिंग और बड़ी पारी खेलने की उनकी कला से युवा खिलाड़ी काफी कुछ सीख सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स पिछले कुछ सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही है। युवराज और गांगुली की जोड़ी से टीम की बैटिंग यूनिट मजबूत होने की उम्मीद है।

यह नियुक्ति आईपीएल 2027 से पहले हुई है। युवराज अब कोचिंग की दुनिया में औपचारिक रूप से कदम रख चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

ALSO READ:IND vs WI: श्रेयस ने हरा दिया था मैच, अर्शदीप नही इस खिलाड़ी ने पलटा मैच, भारत को 14 रन से मिली जीत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...