एशियन गेम्स में इस बार भारतीय टीम जापान में होने वाले टूर्नामेंट में क्रिकेट भी जलव बिखरने का मौका है. टीम गोल्ड मेडल का बचाव करने उतरेगी. श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे. टीम में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल होने की उम्मीद है. एशियन गेम्स में भारत सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेगा. इस बार इस टूर्नामेंट में भारत के कोच का नाम भी ऐलान हो चुका है. हालाँकि BCCI ने नहीं बल्कि यह नाक और से सामने आया है.
गंभीर नही वीवीएस लक्ष्मण बने कोच
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण को एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस खेलो क महाकुंभ में लक्ष्मण टीम की कमान संभालेंगे. नियमित हेड कोच गौतम गंभीर इस दौरान टीम के साथ नहीं होंगे.
खेल मंत्रालय द्वारा जारी कोचिंग स्टाफ की सूची में लक्ष्मण का नाम हेड कोच के रूप में शामिल है. उनके साथ सुनील जोशी, ऋषिकेश कानित्कर और सुभदीप घोष सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहेंगे. मारूफ फजनदार को टीम लीडर नियुक्त किया गया है.
गौतम गंभीर को क्यों नहीं बनाया गया कोच
गंभीर की गैरमौजूदगी का मुख्य कारण शेड्यूल का टकराव है. एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू हो रही है और भारत का पहला मैच 28 सितंबर को होना है. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू हो रही है. गंभीर सीनियर टीम के साथ रहकर वेस्टइंडीज सीरीज की तैयारियों पर फोकस करेंगे.
लक्ष्मण के लिए यह कोई नई जिम्मेदारी नहीं है. उन्होंने 2023 में हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम की कोचिंग की थी और गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे में भी उन्होंने अंतरिम कोच के रूप में टीम का नेतृत्व किया था.
