6 6 6 6 4 4... 21 चौका-छक्का, स्मृति मंधाना ने अकेले ठोका 124, फिर गेंदबाज में भारत ने 56 पर ही किया ऑलआउट

महिला एशिया कप 2026 के 7वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग, चीन को महज 56 रन पर ऑलआउट कर दिया. 137 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस एकतरफा मैच में जीत दर्ज कर भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल (नॉकआउट) चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गयी.

स्मृति मंधाना ने बल्ले से खूब काटा ग़दर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को उप-कप्तान स्मृति मंधाना और शफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई. मंधाना ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेलते हुए महज 64 गेंदों में 124 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. मंधाना के T20I करियर का यह दूसरा शतक था. शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद मंधाना ने मोर्चा संभाला और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया. भारत ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 193 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. हांगकांग की ओर से मरीना लैम्पलॉ ने गेंदबाजी में कुछ सफलताएं हासिल कीं, लेकिन मंधाना के तूफान को रोकने में वे नाकाम रहीं.

महज 56 पर ढेर हो गयी पूरी टीम दीप्ती ने किया कमाल

194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद धीमी और खराब रही. भारतीय गेंदबाजों ने हांगकांग के बल्लेबाजों को कभी हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. हांगकांग की ओर से कप्तान नताशा माइल्स (15 रन), यासमीन दासवाणी (11 रन) और मरीना लैम्पलॉ ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं और हांगकांग की पूरी टीम 16.2 ओवरों में महज 56 रनों पर ढेर हो गई.

भारत की ओर से अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके.नंदिनी शर्मा, श्री चरानी और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट हासिल किए.

ALSO READ:6 6 6 6…एशिया कप में स्मृति मंधाना नाम की आयी सुनामी, 200 के स्ट्राइक से 124 रन ठोक रचा दिया इतिहास, भारत 193/5

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...