W 6 6 ... पहले गेंद से विकेट चटकाया फिर रिंकू ने छक्को से पलट दी हारी हुई बाजी, फाइनल में मारी एंट्री

यूपी टी20 लीग 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में रिंकू सिंह की अगुवाई वाली मेरठ मावेरिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा किंग्स को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया . शुक्रवार को श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेरठ की टीम ने नोएडा द्वारा बनाए गए 134 रनों के लक्ष्य को महज 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. हालाँकि इया लक्ष्य को हासिल करने में एक बार फिर रिंकू सिंह बड़ा योगदान दिया .

रिंकू सिंह की टीम की घातक गेंदबाजी

टॉस जीतकर मेरठ मावेरिक्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. नोएडा किंग्स की पारी शुरुआत में अच्छी रही, लेकिन मेरठ के स्पिनरों ने मध्य ओवरों में कहर ढा दिया. यश गर्ग ने 4 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि जीशान अंसारी ने भी 3 विकेट चटकाए. नोएडा की ओर से शौर्य सिंह ने 33 गेंदों पर 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और माधव कौशिक ने 29 गेंदों पर 36 रन बनाए. टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी.

हार रही टीम तभी रिंकू ने पलट दिया मैच

जवाब में मेरठ मावेरिक्स की शुरुआत डगमगाई. शुरुआती ओवरों में तीन विकेट जल्दी गिर गए. स्वस्तिक चिकारा, ऋतुराज शर्मा और इशू शर्मा जल्दी आउट हो गए. अक्षय दुबे भी 7 रन बनाकर लौट गए. इस मुश्किल घड़ी में यश गर्ग और कप्तान रिंकू सिंह मैदान पर आए. दोनों ने टीम को मुसीबत से निक्जाल कर फाइनल तक पहुंचा दिया. दोनों पांचवें विकेट के लिए 46 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की शानदार साझेदारी की. यश गर्ग ने 44 गेंदों पर 56 रन (3 चौके, 3 छक्के) बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर नाबाद 37 रन (2 चौके, 2 छक्के) की धमाकेदार पारी खेली.

अंतिम ओवरों में रिंकू और गर्ग ने लगातार छक्के जड़कर मैच जल्दी खत्म कर दिया. मेरठ ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बनाकर 6 विकेट कीजीत दर्ज की. यश गर्ग को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने बल्ले से अर्धशतक जड़ने के साथ गेंद से भी तीन विकेट लिए.

भुवनेश्वर की टीम से होगा फाइनल मुकाबला

इस जीत के साथ मेरठ मावेरिक्स ने यूपी टी20 लीग में लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बना ली है. टीम पहले भी एक बार खिताब जीत चुकी है और दो बार उपविजेता रह चुकी है. अब 6 सितंबर को होने वाले फाइनल में रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स का मुकाबला भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स से होगा.

ALSO READ:भारतीय टीम का पाकिस्तान से अगला मुकाबला, जानिए कब, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कैसे देखें लाइव

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...