स्मृति फ्लॉप तब शेफाली ने सेमीफाइनल में मचाया कोहराम, भारत ने बांग्लादेश की पिटाई, ठोका 149 रन

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला रोमांचक रहा. बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में मजबूती से स्कोर बनाने की कोशिश की. भारत ने पहले धीमा लेकिन बाद में बेहतरीन स्टार्ट के बाद भारत ने 20 ओवर में 149 रन बना लिया और बांग्लादेश के सामने 150 का लक्ष्य रखा.

स्मृति का नहीं चला बल्ला, शेफाली का कोहराम

शुरुआत में भारत को झटका लगा जब स्मृति मंधाना महज 2 रन बनाकर आउट हो गईं. सुल्ताना खातून की गेंद पर वह जल्दी लौट गईं.  इसके बाद शेफाली वर्मा और प्रतिका रावल ने पारी को संभाला। शेफाली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने कई चौके और छक्के लगाकर स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कुछ मौके छोड़े, लेकिन शेफाली ने उनका पूरा फायदा उठाया. शेफाली ने 40 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली.

दीप्ति शर्मा ने भी ठोके रन

प्रतिका रावल ने भी 20 रनों के आसपास योगदान दिया. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी बनी, जिससे भारत ने मजबूत आधार तैयार किया. बाद में शेफाली आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने क्रीज संभाली. 15.4 ओवर तक भारत का स्कोर 106/3 रहा. रन रेट करीब 6.7 के आसपास था. भारत की ओर से शेफाली  ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन पर नाबाद लौटीं. वही ऋचा घोष ने भी 16 गेंद में 21 रन का योगदान दिया. दीप्ति शर्मा ने आखिरी ओवर में कुछ रन बनाया वह 6 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गयी.

बांग्लादेश की गेंदबाजी में राबिया खान और अन्य स्पिनर्स ने कुछ दबाव बनाया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने जवाब दिया. हरमनप्रीत की टीम ग्रुप स्टेज में बेहतरीन प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंची है. बांग्लादेश ने भी यूएई को हराकर यहां जगह बनाई.

ALSO READ:अकेले लड़ते रहे तिलक, 99 पर हुए आउट, ईशान ने अकेले 350 रन ठोका जीत कर दी फाइनल में जीत कर दी पक्की

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...