IND W vs BAN W: W W W...सेमीफाइनल में बांग्लादेश को भारत ने रौंदा, एशिया कप फाइनल में मारी एंट्री, 40 रन से जीत

IND W vs BAN W: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया वह एशिया की बेस्ट टीम है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 149 रन बनाया. जिसके जवाब में बांग्लादेश को 109 रनों पर रोक दिया. IND W vs BAN W मैच में भारत की शेरनियों ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की.

शेफाली की तूफानी पारी, दीप्ती ने 20वें में खेली जबरदस्त पारी

IND W vs BAN W मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए 40 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे. प्रतिका रावल ने 20 रन का योगदान दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 24 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने 21 और दीप्ति शर्मा ने आखिरी ओवर में 13 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. IND W vs BAN W मैच में बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में आ गई और 109 रनों पर सिमट गई.

दीप्ती शर्मा ने झटका 3 विकेट, भारत को मिली जीत

भारतीय स्पिनर्स ने मिडिल ऑर्डर को तोड़ दिया, जिससे IND W vs BAN W मैच में बांग्लादेश की हार तय हो गई थी. दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने दिलारा अख्तर (21), सोभना मोस्तरी (18) और शर्मिन अख्तर (1) को आउट किया. श्री चरणी ने भी 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया और जुआइरिया फिरदौस (14) को कैच आउट कराया. प्रेमा रावत ने निगार सुल्ताना (19) का महत्वपूर्ण विकेट लिया. नंदनी शर्मा ने आखिरी ओवर में 2 विकेट लिए. इस जीत के साथ भारत लगातार 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बना रहा है. अब फाइनल में भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा.

ALSO READ:स्मृति फ्लॉप तब शेफाली ने सेमीफाइनल में मचाया कोहराम, भारत ने बांग्लादेश की पिटाई, ठोका 149 रन

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...