'वैभव सूर्यवंशी को बाहर निकालो..", रहाणे ने अफगानिस्तान T20 से पहले दिया बड़ा बयान, इस खिलाड़ी का किया सपोर्ट

भारत-अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज से पहले प्लेइंग इलेवन का चर्चा तेज हो गयी है. अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में इस बार संजू सैमसन की वापसी हुई है ऐसे में चर्चा का विषय बन चुका है ओपनिंग के लिए अब वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में चर्चा है. इस बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के लिए प्लेइंग इलेवन में वैभव के लिए बहार का रास्ता दिखा दिया है.

‘वैभव सूर्यवंशी को बाहर निकालो..”, रहाणे ने बताया क्यों

पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज से पहले बड़ा बयान दिया है. अपने यूट्यूब चैनल पर दिए गए वीडियो में रहाणे ने संजू सैमसन का खुलकर समर्थन किया और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि टी20 विश्व कप में जीत दिलाने वाले टॉप-3 कॉम्बिनेशन को बरकरार रखा जाना चाहिए.

रहाणे ने कहा, “मेरा मानना है कि टॉप-3 वही होना चाहिए जो विश्व कप में खेला था. संजू सैमसन ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दो-तीन खराब पारियों के बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. मैं चाहता हूं कि उन्हें एक और मौका मिले. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी हमारे लिए अच्छा किया। वैभव को मौके मिलेंगे, उनका समय आएगा। लेकिन फिलहाल टॉप-3 संजू, अभिषेक और ईशान होना चाहिए, जिन्होंने विश्व कप में योगदान दिया.”

संजू को न करे नजरंअदाज

संजू सैमसन 2026 टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. इंग्लैंड दौरे पर कुछ कम स्कोर के बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया और 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू मिला. बाद में सैमसन को जिम्बाब्वे सीरीज से भी बाहर रखा गया अब अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए सैमसन स्क्वाड में वापस लौटे हैं. ऐसे में सवाल यही है क्या संजू को ओनिंग में मौका मिलेगा?

रहाणे का साफ संदेश है कि विश्व कप के हीरो सैमसन को जल्दबाजी में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जबकि वैभव को सही समय पर मौका मिलेगा.

ALSO READ:W W W W…कुलदीप ने 10 विकेट लेकर काटा ग़दर, चहल ने इंग्लैंड में उड़ाया गर्दा, 4 विकेट झटक कर दिलाया जीत

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...