PAK vs SL: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका महिला टीम ने पाकिस्तान (PAK vs SL) को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन बना लिए और शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ श्रीलंका फाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका मुकाबला भारत से होगा. PAK vs SL का यह मैच अंतिम ओवर तक चला जिसमे कभी श्रीलंका कभी पाकिस्तान हावी रही.
PAK vs SL मैच में पाकिस्तान ने खड़ा किये 130 रन
PAK vs SL मैच में पाकिस्तान की पारी की शुरुआत धीमी रही. मुनीबा अली जल्दी आउट हो गईं, लेकिन शवाल जुल्फीकार और गुल फिरोजा ने कुछ योगदान दिया. मध्यक्रम में संघर्ष के बावजूद कप्तान फातिमा सना ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 36 गेंदों पर 47 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. तुबा हसन ने भी अंत में सहयोग किया. श्रीलंका की गेंदबाजी में चमारी अट्टापट्टू ने 2 विकेट प्रबुडा ने 2 विकेट चटकाए.
सांस थाम देने वाली सेमीफाइनल में श्रीलंका को मिली जीत
चेज के दौरान श्रीलंका को शुरुआती दबाव का सामना करना पड़ा. शुरुआत में ही श्रीलंका के जल्दी जल्दी 4 विकेट गिर गए थे, श्रीलंका 33 रन प[आर 4 विकेट गँवा चुका था मैच हाथ से निकल रहा था लेकिन काविशा दिलहारी और नीलाक्षिका सिल्वा जैसी खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी संभाली. अंत में नीलाक्षिका सिल्वा और कौशानी नुत्यंगना ने नर्वस फिनिश को संभाला.
फातिमा सना ने 4 विकेट लिए, लेकिन आखिरी ओवरों में नो-बॉल और बाउंड्रीज ने श्रीलंका को जीत दिलाई. नीलाक्षिका ने चौका लगाकर मैच खत्म किया.
भारत से होगा एशिया कप का फाइनल
यह जीत श्रीलंका के लिए खास है क्योंकि वे लगातार तीसरी बार एशिया कप फाइनल में पहुंचे हैं. पाकिस्तान आखिरी बार 2016 में फाइनल में था. भारत पहले ही बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना चुका है. शफाली वर्मा की धमाकेदार पारी और दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
